×

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड-तीसरा दिन: न्यूजीलैंड को 308 रन की बढ़त, श्रीलंका पर बड़ी हार का खतरा

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 171 रन बना लिये हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 12, 2015 4:50 PM IST

केन विलियमसन इस साल टेस्ट क्रिकेट में हजार रन पूरे करने वाले पांचवे बल्लेबाज बने © Getty Images
केन विलियमसन इस साल टेस्ट क्रिकेट में हजार रन पूरे करने वाले पांचवे बल्लेबाज बने © Getty Images

डूनेडिन। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में पहु्ंच चुका है। मैच के तीसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड श्रीलंका पर 308 रन की बढ़त हासिल कर चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 171 रन बना लिये हैं। केन विलियमसन 48 रन बना कर और टॉम लिथम 72 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। विलियमसन ने दूसरी पारी में 8वां रन बनाते ही इस साल टेस्ट में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए। पहली पारी में शानदार शतक जमाने वाले मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी 46 रनों का योगदान दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाजी मैच के तीसरे दिन अपने कल के स्कोर में मात्र 97 रन जोड़ सकी और पूरी टीम 294 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई और न्यूजीलैंड ने पहली पारी में श्रीलंका पर 137 रन की बढ़त बना ली। ALSO READ : वनडे क्रिकेट की सबसे सफल सलामी जोड़ियां 

इससे पहले आज सुबह मैच शुरू हुआ तो कल के नाबाद बल्लेबाज दिनेश चंडीमल कल के स्कोर में बिना कोई इजाफा किये पवेलियन लौट गए। उनको टिम साउदी ने गुप्टिल को हाथों कैच कराया। इसके बाद श्रीलंकाई पारी कुछ खास रन नहीं जोड़ सकी और 294 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए विगनर और साउदी ने तीन-तीन विकेट चटकाएं जबकि मिशेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट झटके। दूसरी पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड को लिथम और गुप्टिल ने अच्छी शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। गुप्टिल के आउट होने के बाद लिथम और विलियमसन ने टिक कर खेलते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को और कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड ने गुप्टिल का विकेट खोकर 171 रन बना लिये थे। ALSO READ : फोर्ब्स की टॉप 100 लिस्ट में किन क्रिकेटरों को मिली जगह

TRENDING NOW

न्यूजीलैंड की तेज पिच पर श्रीलंकाई बल्लेबाज ही नहीं गेंदबाज भी संघर्ष करते दिखे। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 48 ओवरों की गेंदबाजी में श्रीलंकाई गेंदबाजों को सिर्फ एक सफलता हाथ लगी। जबकि उन्होने लगभग चार रन प्रति ओवर की औसत से रन लुटाए। मैच के तीसरे दिन खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम के जीत के आसार कम ही दिख रहे है। अगर श्रीलंका को मैच बचाना है तो उसको हर हाल कल न्यूजीलैंड की पारी को जल्दी समेटना होगा तभी उसके मैच में बने रहने की कुछ उम्मीद की जा सकती है। ALSO READ : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच में हर गेंद की अपडेट