×

न्‍यूजीलैंड की महिला स्पिनर मोर्ना नील्‍सन ने संन्‍यास की घोषणा की

मोर्ना ने न्‍यूजीलैंड की ओर से 52 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 31, 2018 4:50 PM IST

न्‍यूजीलैंड की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज मोर्ना नील्‍सन ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी। नील्‍सन अब अपना पूरा ध्‍यान स्‍ट्रक्‍चरल इंजीनियर काम में लगाना चाहती हैं।

28 साल की नील्‍सन ने फरवरी, 2010 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। नील्‍सन ने न्‍यूजीलैंड की ओर से 52 वनडे और 44 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्‍होंने वनडे में 53 जबकि 44 टी-20 में 41 विकेट लिए हैं।

नील्‍सन ने वनडे में दो बार 5 विकेट लिए हैं। उन्‍होंने देश के लिए आखिर बार नवंबर, 2016 में खेला था। वर्ष 2014 में नील्‍सन टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी।

बतौर मीडियम पेसर करियर की शुरुआत की थी

नील्‍सन ने बतौर तेज गेंदबाज अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्‍होंने 2007 में नॉथर्न स्प्रिट की ओर से घरेलू स्‍तर पर डेब्‍यू किया था। इसके सात साल बाद उन्‍होंने ओटागो टीम को ज्‍वाइन किया था।

बिग बैश में मेलबर्न स्‍टार्स की ओर से खेल चुकी हैं

न्‍यूजीलैंड की नील्‍सन ऑस्‍ट्रेलिया की वूमैन बिग बैश लीग (डब्‍ल्‍यूबीबीएल) टी-20 में मेलबर्न स्‍टार्स टीम की ओर से खेल चुकी हैं।

‘कमाल का रहा मेरा क्रिकेट करियर’ 

मोर्ना नील्‍सन का कहना है कि जब वो पीछे मुड़कर अपना करि‍यर देखती हैं तो घरेलू और इंटरनेशनल स्‍तर पर मिले मौके शानदार रहे।

TRENDING NOW