×

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- तीसरा दिन: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड जीत से 47 रन दूर

केन विलियमसन के कंधों पर जीत का दारोमदार, श्रीलंका को जीत के लिये लेने होंगे 5 विकेट

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - December 28, 2015 6:21 PM IST

मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड को जीत दिलाने का दारोमदार केन विलियमसन पर होगा © Getty Images
मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड को जीत दिलाने का दारोमदार केन विलियमसन पर होगा © Getty Images

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन खेल के बाद मैच दोनों टीमों की पकड़ में बना हुआ है। न्यूजीलैंड को हैमिल्टन टेस्ट जीतने के लिये मात्र 47 रन और बनाने होंगे। जबकि श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिये 5 और विकेट चटकाने होंगे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका के 189 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 142 रन बना लिये हैं। न्यूजीलैंड के लिये अच्छी बात यह है कि उसके सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज केन विलियमसन 78 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले दुष्मंथा चमीरा ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी 5 में चार विकेट चटकाए। ALSO READ: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

इससे पहले आज सुबह जब खेल शुरु हुआ तो न्यूजीलैंड ने कल के स्कोर 9 विकेट पर 232 से आगे खेलना शुरू किया। न्यूजीलैंड की टीम कल के स्कोर में मात्र 5 रन जोड़ कर पवेलियन लौट गई और पहली पारी में श्रीलंका को 55 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका अच्छी ओपनिंग साझेदारी का फायदा नहीं उठा सकी। दूसरी पारी में पहला विकेट 71 के स्कोर पर खोने के बाद श्रीलंकाई टीम मात्र 133 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिये टिम साउदी ने 4 विकेट लिये जबकि वागनर के खाते में 3 विकेट आए। ALSO READ: युवराज की टीम में वापसी, रैना वनडे टीम से बाहर

189 रन के मामूली स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। श्रीलंकाई गेंदबाज चमीरा ने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को 11 को योग पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद केन विलियमसन और रॉस टेलर ने टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। 78 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। चमीरा की गेंद पर टेलर कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले टेलर ने 35 रनों का योगदान दिया। इसके बाद उतरे कप्तान ब्रैंडन मैकुलम भी कुछ खास नही कर सके और मात्र 18 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गये। सुरंगा लकमल ने मिशेल सैंटनर को 4 के योग पर पवेलियन भेज कर न्यूजीलैंड को फिर से मुश्किल में डाल दिया। न्यूजीलैंड के लिये केन विलियमसन और विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग अभी भी क्रीज पर टिके हुये हैं। टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिये मात्र 47 रन और बनाने होंगे जबकि श्रीलंकाई गेंदबाज 5 विकेट लेने का प्रयास करेंगे। ALSO READ: टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने क्रिस गेल

TRENDING NOW