add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 296 रनों का लक्ष्य

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की तरफ से 3 खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - October 17, 2017 1:54 PM IST

के एल राहुल © Getty Images
के एल राहुल © Getty Images

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा है। बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 295 रन बनाए। बोर्ड प्रेसिडेंट की तरफ से करुण नायर (78) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं के एल राहुल ने (68) और पृथ्वी शॉ ने (66) रनों की पारी खेली। कीवी टीम की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा (5) विकेट झटके जबकि मिचेल सैंटनर ने (2) और ईश सोढ़ी, टिम साऊदी ने 1-1 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

राहुल-शॉ ने दिलाई शानदार शुरुआत: बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की तरफ से के एल राहुल और पृथ्वी शॉ ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने कीवी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और गेंदों लगातार बाउंड्री के बाहर भेजा। इस दौरान दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की और अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। हालांकि इसी स्कोर पर राहुल (68) रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। अभी भारत के स्कोर में 4 रन और जुड़े थे कि दूसरे ओपनर शॉ (66) भी आउट हो गए। ये भी पढ़ें: के एल राहुल को टीम से बाहर कर विराट कोहली ने कर दी बड़ी गलती!

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

करुण नायर ने खेली ताबड़तोड़ पारी: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए करुण नायर ने रनरेट को नीचे नहीं आने दिया और आते ही तेज गति से रन बनाने लगे। इस दौरान बोर्ड प्रेसिडेंट ने श्रेयस अय्यर (17), ऋषभ पंत (15), गुरकीरत मान (11) के विकेट खो दिए लेकिन दूसरे छोर पर नायर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। नायर तेजी से रन बना रहे थे और उन्होंने टीम के स्कोर को 250 के पार भी पहुंचा दिया। हालांकि जब लगने लगे कि नायर अपना शतक भी लगा लेंगे तभी उन्हें बोल्ट ने 78 रनों पर आउट कर भारत को छठा झटका दे दिया। ये भी पढ़ें: श्रीलंका की सबसे मजबूत टीम पाकिस्तान भेजने की कोशिश: असंका गुरुसिन्हा

कीवी गेंदबाजों ने कराई टीम को वापसी: एक समय बोर्ड प्रेसिडेंट का स्कोर 44 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 269 रन था लेकिन इसके बाद कीवी टीम के गेंदबाजों खासकर ट्रेंट बोल्ट ने जबरदस्त गेंदबाजी की और टीम इंडिया के निचले क्रम को तहस नहस कर दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बोर्ड प्रेसिडेंट का छठा विकेट 276, सातवां 277, आठवां 287 और नवां 293 पर गिरा दिया। एक समय 300 के पार जाती दिख रही बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम 50 ओवरों में सिर्फ 295 रन ही बना सकी। कीवी टीम की तरफ से बोल्ट ने (5), सैंटनर ने (2) और साऊदी, सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया।