add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जैकब डफी ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड, महान ऑलराउंडर को छोड़ दिया पीछे

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को साल के अपने आखिरी टेस्ट मैच में 323 रन के बड़े अंतर से हराया. इस जीत में उनके पेसर जैकब डफी का बड़ा किरदार रहा. इसके साथ ही डफी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 22, 2025 3:43 PM IST

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने इतिहास रच दिया है. मंगलवार को इस तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. डफी एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज बन गए. वेस्टइंडीज के खइलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लेते ही डफी ने महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हैडली ने एक साल में 79 विकेट लिए थे.

डफी ने इस साल अंतरराष्ट्रीय मैचों में 81 विकेट लिए हैं. उन्होंने साल 2025 में खेले 36 मैचों में 17.11 के कमाल के औसत से ये विकेट अपने नाम किए. वहीं रिचर्ड हैडली ने साल 1985 में न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुल 79 विकेट हासिल किए थे, जबकि डेनियल विटोरी साल 2008 में 76 विकेट निकाल चुके थे. वहीं, साल 2015 में ट्रेंट बोल्ट ने 72 विकेट अपने नाम किए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

31 वर्षीय जैकब डफी ने बे ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान वेस्टइंडीज की पहली पारी में 35 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 86 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. दूसरी पारी में उन्होंने 22.3 ओवर फेंके, जिसमें 42 रन देकर 5 विकेट निकाले. न्यूजीलैंड ने इस मैच को 323 रन से जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को मैच के पांचवें दिन आसानी से समेट दिया. बे-ओवल में खेले गए मैच में दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल लेकर अपनी टीम की जीत की पटकथा लिखी. दाएं हाथ के इस गेंदबाज को सीरीज ऑफ द प्लेयर चुना गया.

डफी ने दूसरी पारी में 42 रन देकर पांच विकेट लिए. वेस्टइंडीज की पूरी टीम 138 रन के स्कोर पर सिमट गई. टीम के सामने 462 रन का लक्ष्य था लेकिन वह बिलकुल भी संघर्ष नहीं कर पाई. डफी के प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की. न्यूजीलैंड की टीम इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

डफी ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने लंच टाइम में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट देखी. वहां पर कई बड़े नाम थे. तो वहां उन बड़े नामों के साथ किसी भी लिस्ट का हिस्सा होना खास है.’

डफी ने तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजों से मिले सहयोग को काफी अहम मानते हैं. खास तौर पर ओपनर डेवॉन कॉन्वे और कप्तान टॉम लाथम के प्रदर्शन की उन्होंने खूब तारीफ की. ये दोनों टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी बन गई जिसने दोनों पारियों में शतक लगाया हो.

कॉन्वे न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के सिर्फ 10वें ऐसे बल्लेबाज बन गए जिसने टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया हो.

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को उनके प्रदर्शन के लिए सराहा है.

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘जैकब डफी शानदार क्रिकेटर बन रहे हैं. 2025 उनके लिए सफलता का साल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 15.43 की औसत, 40.3 स्ट्राइक रेट और मैन ऑफ द सीरीज के साथ 23 विकेट. वह मौजूदा समय में नंबर 1 टी20 गेंदबाज भी हैं, जिन्होंने इस साल टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18.9 की औसत, 7.89 की इकॉनमी और 53.1 प्रतिशत डॉट बॉल रेट के साथ 57 विकेट निकाले हैं. 31 साल की उम्र में वह बेहतरीन फॉर्म में हैं. आरसीबी ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदकर बहुत अच्छा काम किया.’