केंट क्रिकेट के साथ मैट हेनरी का अनुबंध आपसी सहमति से खत्म

हेनरी को काउंटी चैंपियनशिप सीजन के पहले सात मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व करना था।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 15, 2020, 03:15 PM IST

Published On Apr 15, 2020, 03:15 PM IST

Last UpdatedApr 15, 2020, 03:15 PM IST

मैट हेनरी (IANS)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण केंट क्रिकेट के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट आपसी सहमति से खत्म कर लिया है। हेनरी को काउंटी चैंपियनशिप सीजन के पहले सात मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व करना था।

हेनरी 2018 में भी इस क्लब की ओर से खेल चुके हैं और दोबारा केंट से जुड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यूनाईटेड किंगडम में 28 मई तक क्रिकेट गतिविधियों को बंद कर दिया गया है जिसके कारण वो इस सत्र में क्लब की ओर से नहीं खेल पाएंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्लब ने बयान में कहा, ‘‘केंट क्रिकेट पुष्टि करता है कि न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मैट हेनरी 2020 सीजन के पहले सात काउंटी चैंपियनशिप मैचों में अब क्लब के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। मौजूदा कोविड-19 महामारी और 2020 सीजन की आधिकारिक शुरुआत में व्यवधान के कारण क्लब और इस खिलाड़ी दोनों ने उस योजना को रद्द करने का फैसला किया है जिसके तहत हेनरी दूसरी बार केंट की ओर से खेलते।’’

पूर्व कंगारू गेंदबाज का सुझाव, चार्टर्ड फ्लाइट से लाई जाएं टीमें, हर हाल में हो टी20 विश्‍व कप

नाथन लियोन, चेतेश्वर पुजारा और माइकल नेसर के बाद हेनरी चौथे क्रिकेटर हैं जो इस घातक बीमारी के कारण काउंटी क्रिकेट में नहीं खेल पाएंगे।

Editor's Pick