×

टी 20 विश्व कप के लिए कीवी टीम ने शामिल किए तीन स्पिनर्स

कीवी कोच माइक हेसेन ने कहा कि भारतीय हालात को ध्यान में रखते हुए तीन स्पिनरों को टीम में रखा गया है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 1, 2016 5:29 PM IST

न्यूजीलैंड टीम © Getty Images
न्यूजीलैंड टीम © Getty Images

भारत में मार्च-अप्रैल में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में तीन स्पिनरों को जगह मिली है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने विश्व कप टीम में अनुभवी ऑफ स्पिनर नेथन मैक्लम, लेग स्पिनर इस सोढ़ी और ऑर्थोडॉक्स हरफनमौला मिशेल सैंटनर को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड ने अपने स्पिनरों के हाल के दिनों में एक-एक करके आजमाया है लेकिन मैक्लम बीते साल अगस्त में हुए दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद से नहीं खेले हैं। कीवी कोच माइक हेसेन ने कहा कि भारतीय हालात को ध्यान में रखते हुए तीन स्पिनरों को टीम में रखा गया है। ये भी पढ़ें: संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए प्रतिबंधित किए गए संजीत शाह

हेसेन ने कहा, “नेथन को टीम में पाकर हम खुश हैं। नेथन और मिशेल के पास इतना अनुभव है कि वे शुरुआती छह ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं। इससे कप्तान केन विलियमसन को दूसरे आयामों पर सोचना मौका मिलेगा।”

कीवी टीम: केन विलिमसन (कप्तान), मार्टिन गुपटिल, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, ग्रांट इलियट, कोरी एंडरसन, कोलिन मुनरो, ल्यूक रोंची, मिशेल सैंटनर, नेथन मैक्लम, टिम साउदी, ट्रेंट बाउल्ट, मिशेल मैकक्लेनाघन, एडम मिलने और इस सोढ़ी। ये भी पढ़ें: इस साल भी मेरी टीम टी 20 विश्व कप में जीत हासिल करे: डैरेन सैमी

विश्व कप में कीवी टीम का पहला मैच भारत के साथ नागपुर में 15 मार्च को है। उसे भारत, ऑस्ट्रेलिया , पाकिस्तान और क्वालीफाईंग टीम के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।
आपको बता दें विश्व कप 2015 का मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से की मेजबानी की थी।

TRENDING NOW

टूर्नामेंट का फाइनल मेलबोर्न क्रिकेट ग्रांउड पर खेला गया और इसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता और खास बात ये रही कि इन दोनों मेजबान टीमों ने विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी खेला लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पांचवी बार विश्व कप जीत लिया।