add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड की सुरक्षा टीम ने सौराष्ट्र स्टेडियम की जांच की

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सुरक्षा दल ने बीसीसीआई अधिकारी की मौजूदगी में सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - September 4, 2017 8:15 PM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम  © AFP
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम © AFP

भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड सौराष्ट्र स्टेडियम की जांच करने के लिए अपने तीन सदस्यीय सुरक्षा दल को भेजा। 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस दौरे पर न्यूजीलैंड टीम को 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। आखिरी बार इस स्टेडियम पर भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से करीबन 500 रन बने थे। फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला और मैच ड्रॉ हो गया।

सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम के मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने पीटीआई से इस बारे में बातचीत करते हुए कहा, “न्यूजीलैंड टीम के मैनेजर माइल सैंडल की अध्यक्षता वाली इस सुरक्षा टीम ने गैरी कूपर, हेनरी मूर और बीसीसीआई अधिकारी मयंक पारिख के साथ कुछ दिन पहले स्टेडियम का दौरा किया था।” बता दें कि इस दौरे के लिए सभी वेन्यू घोषित किए जा चुके हैं। तीनों वनडे मैच पुणे, मुंबई और कानपुर में खेले जाएंगे, वहीं टी20 मैच दिल्ली, कटक और राजकोट में आयोजित होंगे। [ये भी पढ़ें: दिल्ली रणजी टीम के लिए खेलेंगे विराट कोहली?]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका का दौरा खत्म करने के बाद टीम इंडिया के सामने एक व्यस्त घरेलू सीजन है। पहले भारत को 5 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। जिसके बाद न्यूजीलैंड टीम भारत आएगी। 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया को 3 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है।