×

एकदिवसीय रैंकिंग सुधारने की कोशिश करेंगे न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड

न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीकी टीमों की भी नजरें टिकी होंगी

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 1, 2016 6:08 PM IST

क्रिकेट © Getty Images
क्रिकेट © Getty Images

पाकिस्तान एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 से मात देने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कोशिश बुधवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला में भी जीत हासिल कर अपनी रैंकिंग में सुधार करने की होगी। मौजूदा एकदिवसीय रैंकिंग में तीसरे पायदान पर काबिज न्यूजीलैंड के इस समय 112 रेटिंग अंक हैं और वह नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से 16 अंक पीछे हैं। अगर न्यूजीलैंड 3-0 से श्रृंखला जीतती है तो उसके 115 अंक हो जाएंगे जबकि 2-1 से जीतने पर 114 अंक हो जाएंगे। दूसरी ओर कहीं अगर न्यूजीलैंड 0-3 से श्रृंखला हार जाती है तो उसके 110 अंक रह जाएंगे जबकि 1-2 से हारने पर उसकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आएगा और दोनों टीमें अपनी वर्तमान रैंकिंग पर ही कायम रहेंगी। ये भी पढ़ें: भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जड़ा अंडर-19 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीकी टीमों की भी नजरें टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच भी तीन फरवरी से एकदिवसीय श्रंखला शुरू हो रही है। 5-0 से श्रृंखला जीतने पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका के 115 अंक हो जाएंगे जबकि इंग्लैंड के 98 अंक हो जाएंगे। ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने विराट कोहली

आपको बता दें कि अगर इंग्लैंड 5-0 से श्रृंखला अपने नाम कर लेती है तो उसके 106 अंक हो जाएंगे और दक्षिण अफ्रीका के 107 अंक रह जाएंगे।

TRENDING NOW

अगर इंग्लैंड 3-2 से श्रंखला जीतती है तो उसे एक अंक का फायदा होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो अंक मिलेंगे। अगर दक्षिण अफ्रीका 3-2 से जीतती है तो दोनों टीमें मौजूदा रैंकिंग पर कायम रहेंगी।