add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत के खिलाफ WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना हुई कीवी टीम

न्यूजीलैंड टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज और भारत के साथ डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - May 16, 2021 2:58 PM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए शनिवार शाम को इंग्लैंड रवाना हुई।

कीवी टीम इंग्लैंड के साथ लंदन में दो जून से पहला और फिर बर्मिंघम में 10 जून से दूसरा टेस्ट खेलेगी। इसके बाद वो 18 जून से साउथम्पटन में भारत के साथ डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोशल मीडिया पर टीम की रवानगी का फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उसने लिखा, ” हमारे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इंग्लैंड की ओर रवाना होते हुए। टीम दो जून से लॉर्डस में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी के लिए इंग्लैंड पहुंचने पर साउथम्प्टन की यात्रा करेगी।”

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग का अपनी नेशनल टीम के साथ आखिरी दौरा होगा। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

TRENDING NOW

Virender Sehwag ने 51 हजार लोगों तक पहुंचाया खाना, लिखा- आपको भी चाहिए तो डिटेल्स भेजिए

टेस्ट टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बाउल्ट, टिम साउदी, डग ब्रेसवेल, डेवन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, रॉस टेलर, नील वेग्नर, बीजे वाटलिंग और विल यंग।