×

पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 159 रनों से हराया

मार्टिन गप्टिल को 90 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 3, 2016 1:41 PM IST

ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 29 गेंदों पर 44 रन की तूफानी पारी खेली © Getty image
ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 29 गेंदों पर 44 रन की तूफानी पारी खेली © Getty image

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 की करारी शिकस्त झेलने के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले वनडे मैच में मुंह की खानी पड़ी। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 159 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड के 308 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम 24.2 ओवर में मात्र 148 रनों पर सिमट गई। मैथ्यू वेड और जेम्स फॉकनर को छोड़कर कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विकेट पर टिकने की हिम्मत नहीं दिखा सका। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के लिए 90 रनों की शानदार पारी खेलने वाले मार्टिन गप्टिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहले वनडे का फुल स्कोरकार्ड

इससे पहले टॉस जीतकर कंगारू टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कंगारू कप्तान स्टीवन स्मिथ का फैसला गलत साबित हुआ। न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और ब्रैंडन मैकुलम ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवरों में 79 रन जोड़ दिये। मैकुलम ने कंगारू गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए मात्र 29 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। मैकुलम ने फॉकनर ने बोल्ड किया। न्यूजीलैंड को अगला झटका भी तुरंत ही लग गया जब स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन बिना कोई रन बनाए हेजलवुड की गेंद पर शॉन मार्श को कैच थमा बैठे।

लेकिन इसके बाद गप्टिल ने हेनरी निकोल के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को दो सौ के करीब पहुंचा दिया। 181 के स्कोर पर गप्टिल रन आउट हो गए। इसके बाद किवी बल्लेबाज एक के बाद एक कर अपना विकेट गंवाते गए। अंतिम ओवरों में मिचेल सैंटनर ने नाबाद 35 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड का स्कोर 307 पहुंचा दिया। ALSO READ: महिला क्रिकेटः पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 101 रनों से हराया

308 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 10 के स्कोर पर लगा। इसके बाद कंगारू टीम को एक के बाद एक कर 5 झटके और लगे। कंगारू टीम 50 रनों के भीतर अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद मैथ्यू वेड ने जेम्स फॉकनर के साथ मिलकर टीम का स्कोर सौ रन के पार पहुंचाया। लेकिन 120 के स्कोर पर कोरी एंडरसन ने वेड को चलता कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद अगले ओवर में ही फॉकनर एडम मिलेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। कंगारू टीम मात्र 24.2 ओवरों में 148 के स्कोर पर सिमट गई।

TRENDING NOW

इस तरह न्यूजीलैंड ने ये मैच 159 रनों के भारी अंतर से जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि सैंटनर को 2 सफलता हाथ लगी इसके अलावा मिलेन और एंडरसन ने एक- एक विकेट चटकाए। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 6 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा।