- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New zealand vs bangladesh 1st t20i devon conway 92 not out new zealand won by 66 runs 4541444
NZ vs BAN, 1st T20I: डेवोन कॉन्वे ने जड़ी 14 बाउंड्री, NZ ने बनाई सीरीज में लीड
न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीच सीरीज के शेष मुकाले 30 मार्च और 1 अप्रैल को खेले जाने हैं.
Published On Mar 28, 2021, 10:46 AM IST
Last UpdatedMar 28, 2021, 10:46 AM IST
New Zealand vs Bangladesh, 1st T20I: न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीच 28 मार्च को हैमिल्टन में पहला टी20 मैच खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने 66 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेजबान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है.
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 210 रन बनाए. न्यूजीलैंड को खाता खुलते ही फिन एलन (0) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद मार्टिन गप्टिल ने डेवोन कॉन्वे के साथ दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. गप्टिल ने 35 रन की पारी खेली.
यहां से कॉन्वे ने विल यंग के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 105 रन की पार्टनरशिप कर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में ला दिया. यंग ने 30 गेंदों में 6 बाउंड्री की मदद से 53 रन की पारी खेली.
An unbeaten 92 by Devon Conway helps @BLACKCAPS to an impressive 210/3🤝#NZvBAN | https://t.co/Z8FuKeYU7x pic.twitter.com/sYVuzMLocq
— ICC (@ICC) March 28, 2021
मजबूत साझेदारियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका. विल यंग ने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप (24 नाबाद) के साथ 52 रन जुटाए. दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे. कॉन्वे ने 52 बॉल में 11 चौकों 3 छक्कों की मदद से 92 रन की नॉट आउट पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से नसूम अहमद ने 2, जबकि मेहदी हसन ने 1 शिकार किया.
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने महज 44 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद आठवें ओवर में ईश सोढ़ी ने कप्तान महमुदुल्लाह (11) और अफीफ हुसैन को लगातार गेंदों पर आउट किया, लेकिन खुद हैट्रिक से महरूम रह गए.
New Zealand win 👏
Sodhi and Ferguson’s terrific bowling performance guides them to a 66-run victory in the first T20I.#NZvBAN | https://t.co/Z8FuKeYU7x pic.twitter.com/NCQl666sh0
— ICC (@ICC) March 28, 2021
बांग्लादेश की ओर से अफीफ हुसैन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जकि मोहम्मद सैफुद्दी ने 34 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी ने सर्वाधिक 4, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 शिकार किए.