• Home
  • News
  • New zealand vs bangladesh 3rd odi new zealand won by 164 runs 4536732

Bangladesh को 164 रन से रौंदकर New Zealand ने किया क्लीन स्वीप

न्यूजीलैंड ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को जीत के लिए 319 रन का विशाल टारगेट दिया.

Edited By : India.com Staff |Mar 26, 2021, 11:02 AM IST

Published On Mar 26, 2021, 11:02 AM IST

Last UpdatedMar 26, 2021, 11:02 AM IST

New Zealand vs Bangladesh, 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में बांग्लादेश को 164 रन से रौंदकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है. मेजबान टीम ने शृंखला का पहला मुकाबला 8 विकेट, जबकि दूसरा 5 विकेट से अपने नाम किया था.

तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 318 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 57 के स्कोर तक हैनरी निकल्स (18), मार्टिन गप्टिल (26) और रॉस टेलर (7) के रूप में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद डेवोन कॉन्वे ने कप्तान टॉम लैथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की. लैथम 18 रन बनाकर आउट हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां से कॉन्वे ने डैरेल मिशेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 159 रन की पार्टनरशिप कर न्यूजीलैंड को विशाल स्कोर की ओर पहुंचा दिया. कॉन्वे ने 110 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 126 रन क पारी खेली, जबकि मिचेल 92 बॉल में 11 बाउंड्री की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी टीम की ओर से रूबेल होसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी बेहद खराब रही. टीम को महज 10 के योग पर कप्तान तमीम इकबाल (1) के रूप में झटका लगा. इसके बाद सौम्य सरकार (1) और लिट्टन दास (21) भी चलते बने. जेम्स नीशाम ने 24वें ओवर में मुशफिकुर रहीम (21) और मेहदी हसन (0) को आउट कर न्यूजीलैंड के लिए जीत की नींव रख दी.

हालांकि महमुदुल्लाह (76) ने रूबेल हुसैन (4) के साथ 9वें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. बांग्लादेश 42.4 ओवर में महज 154 रन पर ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज की ओर से जेम्स नीशाम ने 5, जबकि मैट हैनरी ने 4 शिकार किए.

Editor's Pick