- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New Zealand vs Bangladesh: Captain Kane Williamson ruled out of ODI series against Elbow Injury
NZ vs BAN: कोहनी की चोट के चलते Kane Williamson वनडे सीरीज से हुए बाहर
Kane Williamson अगले महीने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।
Published On Mar 09, 2021, 11:17 AM IST
Last UpdatedMar 09, 2021, 11:17 AM IST
Kane williamson @ Twitter
New Zealand vs Bangladesh: मार्च के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) बाहर हो गए हैं। तीन मैचों की इस सीरीज से बाहर होने के पीछे विलियमसन की कोहली की चोट का हवाला दिया गया।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मेडिकल मैनेजर डेल शॉकल ने कहा कि विलियमसन की बायीं कोहनी में दर्द है और उन्हें तुरंत इसका उपचार करवाना होगा।
Road Safety World Series 2021: इंडिया लीजेंड के सामने अब इंग्लैंड की चुनौती, मंगलवार को महामुकाबला
शॉकल ने कहा, ‘‘केन ने इन गर्मियों में विभिन्न तरह से दर्द कम करने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से इसमें सुधार नहीं हुआ। हमारा मानना है कि अब उन्हें अपनी चोट के उपचार के लिये विश्राम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।
बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 20, 23 और 26 मार्च को खेले जाएंगे। विलियमसन (Kane Williamson) के इसके बाद 28 और 30 मार्च तथा एक अप्रैल को टी20 मैचों में खेलने की संभावना भी नहीं है क्योंकि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के लिये भारत जाना है।
….तो इस बार IPL में आखिरी बार दिखाई देंगे ये दिग्गज खिलाड़ी
वह मई में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये फिर से न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे जिसके बाद 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेंगे।