- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New zealand vs india 1st test mayank agarwal scores fifty ind 78 2 at tea 3951320
वेलिंगटन टेस्ट: मयंक अग्रवाल के अर्धशतक से टी तक भारत का स्कोर 78/2
न्यूजीलैंड की टीम तीसरे दिन के पहले सेशन में 348 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
Published On Feb 23, 2020, 09:39 AM IST
Last UpdatedFeb 23, 2020, 09:39 AM IST
तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के शानदार प्रदर्शन और भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी के बीच हुए मुकाबले के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन टी तक दो विकेट खोकर 78 रन बनाए। दूसरा सेशन खत्म होने के बाद टीम इंडिया 105 रन से पीछे है। मयंक 81 गेंदो पर 52 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे।
तीसरे दिन की शुरुआत कीवी टीम की पहली पारी के साथ शुरू हुई जो कि 348 रन पर सिमटी। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका जल्दी लगा। आठवें ओवर में बोल्ट ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टॉम लेथम के हाथों कैच आउट कराया। पहली पारी में बाहर जाती गेंद पर पैर नहीं चला पाने की वजह से आउट हुए शॉ इस बार अंदर आती गेंद को पढ़ने में चूके और हवा में खेलने की कोशिश में कैच आउट हुए।
27 रन के स्कोर पर पहला विकेट खोने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने अग्रवाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने कीवी टीम के पेस अटैक का डटकर सामना किया। इस बीच मयंक ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा।
न्यूजीलैंड ने बनाए 348 रन, 183 रन की बढ़त हासिल की
हालांकि टी ब्रेक से ठीक पहले पुजारा को बोल्ड कर बोल्ट ने इस अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा। 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर पुजारा अंदर आती हुई गेंद की लाइन को सही से पढ़ नहीं पाए और आगे खेलने की कोशिश में बोल्ड हुए। पुजारा 81 गेंदो पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।