वेलिंगटन टेस्ट: न्यूजीलैंड ने बनाए 348 रन, 183 रन की बढ़त हासिल की

भारतीय टीम ने वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन 165 रन बनाए थे।

Edited By : India.com Staff |Feb 23, 2020, 08:38 AM IST

Published On Feb 23, 2020, 08:38 AM IST

Last UpdatedFeb 23, 2020, 08:38 AM IST

अपनी उछाल भरी गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले न्यूजीलैंड के डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की 44 रनों की अहम पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन 348 रन का स्कोर खड़ा कर भारत के लिए खिलाफ 183 रन की बढ़त हासिल की। भारत के लिए ईशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन के हिस्से तीन तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हिस्से एक-एक सफलता आई।

मैच के दूसरे दिन कीवी टीम ने भारत को पहली पारी में 165 रनों पर ढेर कर दिया था। तीसरे दिन रविवार को लंच तक कीवी टीम अपनी पहली पारी में 348 रनों पर ऑल आउट हो भारत पर मजबूत बढ़त लेने में सफल रही जिसमें उसके निचले क्रम का अहम योगदान रहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 216 रनों के साथ की। जसप्रीत बुमराह ने बीजे वाटलिंग (14) को इसी स्कोर पर पवेलियन लौटा कीवी टीम को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद ईशांत ने टिम साउदी (6) को मोहम्मद शमी के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 225 रन कर दिया।

टिम साउदी की गेंद पर ‘गोल्डन डक’ के शिकार हुए आर अश्विन, वीडियो देखें

जिसके बाद लगा कि कीवी टीम अब जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन जेमिसन, कोलिन डी ग्रांडहोम और ट्रेंट बाउल्ट ने ऐसा नहीं होने दिया। पहले डी ग्रांडहोम और जेमिसन ने आठवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। अपना पदार्पण मैच खेल रहे जेमिसन गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद बल्ले से भी शानदार खेल रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रविचंद्रन अश्विन की फिरकी में वह फंस कर छह रन से पचास का आंकड़ा हासिल करने से चूक गए। जेमिसन ने अपनी पारी में 45 गेंदों का सामना कर चार छक्के और एक चौका मारा।

अश्विन ने डी ग्रांडहोम को भी अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। वह 43 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। उन्होंने 74 गेंदों का पारी में पांच चौके मारे। फिर बाउल्ट ने 24 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बना कीवी टीम को 348 के कुल स्कोर तक पहुंचाया और यहीं ईशांत का पांचवां शिकार बने। बाउल्ट के आउट होते ही कीवी पारी का अंत हो गया।

Editor's Pick