- Home
- News
- New Zealand vs Pakistan, 1st T20I: Hasan ali bowled deliberate wide ball to deny Colin Munro a half century
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने वेलिंगटन टी20 में की 'शर्मनाक' हरकत
कॉलिन मुनरो को अर्धशतक से रोकने के लिए हसन अली ने फेंकी वाइड गेंद
Published On Jan 22, 2018, 12:37 PM IST
Last UpdatedJan 22, 2018, 12:37 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट से हार तो झेली ही लेकिन इस दौरान उसके तेज गेंदबाज हसन अली ने एक ऐसी हरकत कर दी जो कि खेल भावनाओं को बिलकुल खिलाफ है। हसन अली ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो को अर्धशतक से रोकने के लिए वाइड गेंद फेंक दी। मुनरो 49 रनों पर नाबाद रहे, और अगर वो अर्धशतक तक पहुंच जाते तो वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे।
हसन अली की ‘शर्मनाक’ हरकत!
वेलिंगटन में खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड की टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी। मैच का 16वां ओवर हसन अली फेंक रहे थे। हसन अली की आखिरी गेंद पर रॉस टेलर स्ट्राइक पर थे और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी। दूसरे छोर पर खड़े कॉलिन मुनरो 49 रन पर नाबाद थे और उन्हें भी अर्धशतक के लिए 1 रन की दरकार थी। रॉस टेलर ने हसन अली की आखिरी गेंद पर रन ना बनाने का फैसला किया हुआ था ताकि मुनरो का अर्धशतक पूरा हो सके लेकिन हसन अली ने जानबूझकर बाउंसर मार दी जो कि रॉस टेलर के सिर के ऊपर से निकल गई और अंपायर ने उसे वाइड बॉल करार दिया। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम जीत गई और मुनरो 49 रनों पर नाबाद रह गए। हसन अली की इस गेंद के बाद कीवी फैंस ने मैदान पर हूटिंग भी की।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/new-zealand-beat-pakistan-by-7-wickets-in-1st-t20i-at-wellington-679903″][/link-to-post]
मुनरो का अर्धशतक पूरा होता तो होता ये कारनामा
कॉलिन मुनरो अगर अर्धशतक लगा लेते तो ये उनका लगातार चौथा टी20 अर्धशतक होता और वो क्रिस गेल और मैक्कलम की बराबरी कर लेते। साल 2008 मे मैक्कलम और गेल ने 2012 में लगातार चार टी20 अर्धशतक जमाए थे। वैसे कॉलिन मुनरो इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछली 6 पारियों में 2 शतक, 2 अर्धशतक और एक 49 रनों की पारी खेल डाली है।