NZ vs PAK: केन विलियमसन की कप्तानी पारी ने न्यूजीलैंड को मुश्किल से निकाला

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड ने 222/3 का स्कोर खड़ा किया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 26, 2020, 11:56 AM IST

Published On Dec 26, 2020, 11:56 AM IST

Last UpdatedDec 26, 2020, 11:56 AM IST

केन विलियमसन © Getty Images

कप्तान केन विलियमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से न्यूजीलैंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ माउंट मानुगई टेस्ट मैच के पहले जिन 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान विलियमसन 243 गेंदो पर 94 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं हैनरी निकोलस 100 गेंदो पर 42 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खेल की शुरुआत में पाकिस्तान टीम की कप्तान कर रहे मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने पहले ही ओवर में टॉम लेथम को आउट कर टीम को शुरूआती सफलता दिलाई। टॉम लाथम के चार रन पर आउट होने के बाद टॉम ब्लंडेल भी पांच रन बनाकर आउट हुए।

VIDEO: मेलबर्न के मैदान पर पूर्व दिग्गज डीन जोन्स को दी गई श्रद्धांजलि

13 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान विलियमसन ने सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 रनों शानदार साझेदारी बनाई। टेलर ने 151 गेंदो पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली। लेकिन स्टंप से पहले वो भी आफरीदी का शिकार बने।

टेलर के पवेलियन लौटने के बाद निकोलस ने कप्तान विलियमसन साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दिन का खेल खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड को 222 के स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से तीनों विकेट आफरीदी ने लिए।

Editor's Pick