Pak vs Nz: बारिश के चलते दुबई वनडे रद्द, सीरीज 1-1 से बराबर

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 11, 2018, 08:40 PM IST

Published On Nov 11, 2018, 08:40 PM IST

Last UpdatedNov 11, 2018, 08:40 PM IST

Babar Azam © AFP

Babar Azam (File Photo) © AFP

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्‍तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 279/8 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान न्‍यूजीलैंड केवल 6.5 ओवर ही बल्‍लेबाजी कर सका। इस दौरान उन्‍होंने 35/1 रन बनाए। कॉलिन मुनरो 0(2) बिना खाता खोले ही आउट हाे गए। जॉर्ज वर्कर 18(19) और हेनरी निकोलस 15(20) नाबाद खेल रहे थे।

दोनों टीमें पहले ही तीन मैचों की सीरीज का 1-1 मुकाबला जीत चुकी हैं। इस मैच के रद्द होने के कारण सीरीज बराबरी पर खत्‍म हो गई है। इस मैच में पांच विकेट हॉल अपने नाम करने के लिए लॉकी फर्ग्यूसन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। पाकिस्‍तान के शाहीन अफरीदी को मैन ऑफ द सीरीज दी गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी के दौरान पाकिस्‍तान की तरफ से बाबर आजम ने 100 गेंद पर 92 रन की पारी खेली तो फखर जमां 65(77) और हैरिस सोहेल 60(59) ने भी महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। फखर जमां और मोहम्‍मद हफीज 19(34) ने बल्‍लेबाजी की शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी बनी। हफीज के कैच आउट होने के बाद बाबर आजम क्रीज पर आए। 98 रन के स्‍कोर पर फखर जमां कॉलिन डी ग्रैंडहोम की गेंद पर मैट हेनरी को कैच दे बैठे। जिसके बाद बाबर आजम और हैरिस सोहेल के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई।

टीम के 206 के स्‍कोर पर हैरिस सोहेल लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने। जिसके बाद खेलने आए शोएब मलिक 18(18) भी सस्‍ते में आउट होकर चलते बने। लॉकी फर्ग्यूसन के पांच विकेट हॉल के अलावा मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्‍ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम को एक-एक विकेट मिला।

Editor's Pick