This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
New Zealand vs Pakistan, 3rd T20I: नेपियर टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा पाकिस्तान ने बचाई लाज
तीसरा टी20 हारने के बावजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की
Written by India.com Staff
Last Published on - December 22, 2020 3:52 PM IST

New Zealand vs Pakistan, 3rd T20I:फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan 89 रन) और मोहम्मद हफीज ( Mohammad Hafeez 41 रन) की शानदार पारी के दम पर पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पराजित कर दिया. इस हार के बावजूद मेजबान कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की.
रिजवान को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि टिम सेइफर्ट (Tim Seifert) मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने. नेपियर के मैक्लीन पार्क (McLean Park, Napier) में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 2 गेंद बाकी रहते 6 विकेट पर 177 रन बनाए.
ओपनर रिजवान ने अपनी बेहतरीन पारी के दौरान 59 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के लगाए जबकि हफीज ने 29 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के जड़े. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 40 रन के कुल स्कोर पर हैदर अली (11) का विकेट गंवा दिया था.
इसके बाद मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद हफीज ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी कर कुल स्कोर को 112 रन तक पहुंचाया. इफ्तिकार अहमद 14 रन बनाकर नाबाद लौटे. कीवी टीम की ओर से टिम साउदी (Tim Southee) और स्कॉट कुगेलिन ने दो दो विकेट चटकाए.
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमत्रित किया. न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे के (Devon Conway 63) और सेइफर्ट के 35 रन के दम पर 7 विकेट पर 173 रन बनाए. ओपनर मार्टिन गुपटिल (Martin Guptill 19) रन बनाकर आउट हुए वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 31 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए जबकि शाहीन आफरीदी और हैरिस रउफ ने दो दो विकेट निकाले.
दोनों टीमों के बीच अब 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
