- Home
- News
- New zealand vs south africa 1st test south africa in trouble as new zealands henry nicholls and matt henry dominate on day 2 5246383
New Zealand vs South Africa, 1st Test: हेनरी निकोलस, टॉम ब्लंडेल की धमाकेदार पारियों की बदौलत दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पर हावी हुई न्यूजीलैंड
हेनरी निकोलस के शतक और टॉम ब्लंडेल की 96 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 482 रन का स्कोर खड़ा किया।
Published On Feb 18, 2022, 12:39 PM IST
Last UpdatedFeb 18, 2022, 12:39 PM IST
हेनरी निकोलस (Henry Nicholls) के शतक और टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) की 96 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन 387 रन की बढ़त बनाकर दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 34 रन तीन विकेट खो चुका था। टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) 22 और रासी वान डेर डूसन (Rassie van der Dussen) नौ रन पर पर टिके थे।
दूसरे दिन मैच में न्यूजीलैंड 353 रनों से आगे है। मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के 95 रनों पर ऑलआउट होने के बाद न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में दूसरे दिन की देर शाम 482 रन पर ऑल आउट हो गई।
घरेलू टीम की पारी को निकोल्स ने 105 रन बनाकर संभाला। टॉम ब्लंडेल ने 96 रनों की पारी खेली जबकि 11वें नंबर के बल्लेबाज मैट हेनरी (58) ने सात विकेट लेने के बाद नाबाद अर्धशतक भी जड़ा। इसके बाद हेनरी ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में भी एक विकेट लिया।
निकोलस न्यूजीलैंड के 36 रन पर दो विकेट खोने के बाद क्रीज पर आए और उन्होंने डेवोन कॉनवे (36) के सात 75, नील वैगनर (49) के साथ 80 और डेरिल मिशेल (16) के साथ 48 रनों की साझेदारी बनाई।
वहीं टॉम ब्लंडेल ने सातवें विकेट के लिए कॉलिन डी ग्रैंडहोम (45) के साथ 76 रन की साझेदारी बनाने के बाद और हेनरी के साथ आखिरी विकेट के लिए 94 रन जोड़े। जिसकी मदद से कीवी टीम ने 482 रन का स्कोर खड़ा किया।