add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बवूमा, डी कॉक ने दिया कीवियों को 'शॉक'

वेलिंगटन टेस्ट में डीकॉक ने 91, बवूमा ने 89 रनों की पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Updated on - March 17, 2017 2:10 PM IST

Quinton-de-Kock-of-South-Africa-plays-to-square-leg-during-day-3-of-the-2nd-Test-m
क्विंटन डी कॉक ने खेली 91 रनों की पारी 2© Getty Images

वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन द.अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक द.अफ्रीकी टीम ने न्यूजीलैंड के 268 रनों के जवाब में 9 विकेट पर 349 रन बना लिए और उसे 81 रन की बड़ी बढ़त हासिल हो गई। दूसरे दिन द.अफ्रीका के स्टार रहे विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक और बल्लेबाज टेंबा बवूमा। डीकॉक ने 91 और बवूमा ने 89 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए दूसरे दिन ग्रैडहोम और वैगनर ने 3-3 विकेट झटके। टिम साउदी ने 2 विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड बनाम द.अफ्रीका, दूसरा टेस्ट, लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

डीकॉक-बवूमा का धमाल
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन द.अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट पर 24 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 100 रन से पहले ही अपने 6 विकेट गंवा दिए। रबाडा 9, ड्यूमिनी-16, हाशिम अमला 21, और कप्तान फाफ ड्यूप्लेसी सिर्फ 22 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद मुश्किल में घिरी द.अफ्रीकी टीम को टेंबा बवूमा और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने दबाव में ना आते हुए कमाल की बल्लेबाजी की और खुल कर शॉट्स खेले। डीकॉक ने शानदार चौका लगाकर सिर्फ 55 गेंदों में अपना 8वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बवूमा ने भी 88 गेंद में अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक जमाया। बवूमा और क्विंटन डी कॉक ने सिर्फ 123 गेंदों में शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम की जोरदार वापसी कराई। इन दोनों बल्लेबाजों ने 7वें विकेट के लिए 38.4 ओवर में 160 रन जोड़े। हालांकि बवूमा और क्विविंटन डी कॉक दोनों ही अपने शतक से जरूर चूक गए। डी कॉक को नीशम ने 91 रन और बवूमा को 89 रन पर वैगनर ने पैवेलियन भेजा। लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी की बदौलत द.अफ्रीका ने न्यूजीलैंड पर 81 रन की बढ़त जरूर हासिल कर ली।