• Home
  • News
  • New Zealand vs Sri Lanka, 1st ODI in Mount Maunganui: NZ Finish With 371/7, guptill century

गुप्टिल का शतक, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 372 रन का लक्ष्य

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने मार्टिन गुप्टिल की शतकीय पारी की बदौलत 371 रन का स्कोर खड़ा किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 03, 2019, 10:48 AM IST

Published On Jan 03, 2019, 10:48 AM IST

Last UpdatedJan 03, 2019, 10:48 AM IST

Martin Guptill © Getty Images

साल की शुरुआत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने धमाकेदार अंदाज में की है। श्रीलंका के साथ खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने मार्टिन गुप्टिल की शतकीय पारी की बदौलत 371 रन का स्कोर खड़ा किया है। वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ यह न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार 139 रन की पारी खेली जबकि कप्तान विलियमसन ने 76 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 371 रन का स्कोर खड़ा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें- गुप्टिल ने 160वें वनडे में पूरे किए 6 हजार रन, छोड़ा धोनी को पीछे

मार्टिन गुप्टिल ने 139 गेंद का सामना कर 138 रन की पारी खेली। यह गुप्टिल के वनडे करियर का 14वां शतक है। उन्होंने इस पारी में 11 चौके लगाए जबकी 5 शानदार छक्का भी शामिल था। यह गुप्टिल के वनडे करियर का चौथा सबसे बड़ा शतक था। उनकी सबसे बड़ी पारी 237 रन की थी जो उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी।

श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप और थिसारा परेरा ने दो- दो विकेट हासिल किए। कप्तान मलिंगा ने 10 ओवर 7.8 की इकोनॉमी से कुल 78 रन दिए।

पढ़ें:- 13 गेंद पर 47 रन की पारी खेल जेम्स नीशम ने मचाई सनसनी

यह न्यूजीलैंड का श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 260 रन था जो टीम ने साल 2015 में बनाया था।

Editor's Pick