वेलिंगटन टेस्‍ट: लैथम के नाबाद शतक से न्यूजीलैंड को बढ़त

टॉम लैथम 121 रन पर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के 282 रन के जवाब में दो विकेट पर 311 रन बना चुकी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 16, 2018, 01:19 PM IST

Published On Dec 16, 2018, 01:19 PM IST

Last UpdatedDec 16, 2018, 01:19 PM IST

Tom-Latham © Getty Images (file image)

सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम के नाबाद शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका के खिलाफ बढ़त बनाकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली।

लैथम ने नाबाद 121 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के 282 रन के जवाब में दो विकेट पर 311 रन बना चुकी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: पर्थ टेस्ट की पहली पारी में लियोन ने झटके 5 विकेट, मुरलीधरन के बराबर पहुंचे

बेसिन रिजर्व पर दूसरा दिन श्रीलंका के लिए काफी निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड की टीम 29 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है जबकि उसके आठ विकेट अभी शेष हैं।

दिन का खेल खत्म होने पर रॉस टेलर 50 रन बनाकर लैथम का साथ निभा रहे थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 90 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

शतक से चूके कप्‍तान विलियमसन

कप्तान केन विलिमसन (91) इससे पहले शतक से चूक गए जबकि सलामी बल्लेबाज जीत रावल (43) ने भी उपयोगी पारी खेली।

लैथम ने अपने सातवें टेस्ट के दौरान अब तक 256 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके जड़े हैं। उन्होंने 219 गेंद में शतक पूरा किया। लैथम ने कप्तान विलियमसन के साथ भी 162 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर की नींव रखी।

न्यूजीलैंड ने 84 ओवर के दौरान सिर्फ रावल और विलियमसन के विकेट गंवाए। दोनों ने अच्छी पारियों के बाद खराब शॉट खेले। विलियमसन ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की और अपनी पहली तीन गेंदों पर लाहिरू कुमारा पर लगातार तीन चौके जड़े।

श्रीलंकाई गेंदबाजों को नहीं मिली मदद

पहले दिन श्रीलंका के शीर्ष क्रम को परेशान करने के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो गई है और मेहमान टीम के गेंदबाजों को इससे अधिक मदद नहीं मिल रही।

पढ़ें: कोहली को बड़ी पारी खेलने से रोका, ड्रॉप कैच पर दिया आउट?

सुरंगा लकमल को पिच से अच्छी उछाल मिल रही थी और लैथम को 16वें अर्धशतक के दौरान उन्होंने कुछ मौकों पर परेशान किया लेकिन मेहमान टीम लगातार दबाव बनाने में नाकाम रही।

लैथम ने 123 गेंद में अर्धशतक बनाया जबकि विलियमसन ने सिर्फ 45 गेंद में अपना 29वां अर्धशतक पूरा किया।

सुबह के सत्र में जीत रावल हुए आउट

न्‍यूजीलैंड ने सुबह के सत्र में जीत रावल (43) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया है जो लंच से पहले लाहिरू कुमारा की उछाल लेती से छेड़छाड़ की कोशिश में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे।

दूसरे सत्र में श्रीलंका कोई लैथम और विलियमसन ने सफलता से महरूम रखा लेकिन तीसरे सत्र में न्यूजीलैंड के कप्तान का धैर्य जवाब दे गया जब उन्होंने धनंजय डिसिल्वा की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में कासुन रजीता को आसान कैच थमा दिया। उन्होंने 93 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके जड़े।

साउदी ने झटके 6 विकेट

इससे पहले श्रीलंका की टीम ने अपने पहले दिन के स्कोर में सात रन जोड़ने के बाद आज अपना अंतिम विकेट गंवाया। लाहिरू कुमारा ने टिम साउदी की गेंद पर कोलिन डि ग्रैंडहोम को कैच थमाया।

डिकवेला 80 रन बनाकर नाबाद रहे। एंजेलो मैथ्यूज ने 83 जबकि दिमुथ करूणारत्ने ने 79 रन की पारी खेली। साउदी ने 68 रन देकर छह विकेट चटकाए। नील वैगनर ने 75 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick