श्रीलंका हार बचाने में रही कामयाब, कप्‍तान बोले- मैच से सीख लेने की जरूरत

न्‍यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंकाई टीम पहले टेस्‍ट में हार बचाने में कामयाब रही।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 19, 2018, 01:59 PM IST

Published On Dec 19, 2018, 01:59 PM IST

Last UpdatedDec 19, 2018, 01:59 PM IST

Dinesh Chandimal © AFP

Dinesh Chandimal (File Photo) © AFP

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल  ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोमांचक ड्रॉ खेलने के बाद माना कि उनकी टीम को इससे काफी कुछ सीखने की जरूरत है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में कुसल मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत मेहमान टीम मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। पांचवें दिन हुई भारी बारिश ने भी श्रीलंका का साथ दिया।

पढ़े:- कप्तान विराट कोहली का बर्ताव ‘अपमानजनक’ और ‘मूर्खतापूर्ण’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चांदीमल ने मैच के बाद कहा, “हमने पांचों दिन विपक्षी टीम का कड़ा मुकाबला किया। इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है और हम उन चीजों का अगले मैच में लागू करने के लिए उत्सुक हैं।”

पढ़े:- भारत ने पर्थ में टीम में स्पिनर नहीं रखकर गलती की : संजय मांजरेकर

कप्तान ने इस मैच में नाबाद 120 रनों की पारी खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज की भी तारीफ की। चांदीमल  ने कहा, “पिच पर जाकर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। एंजेलो ने पिछले चार-पांच मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और वो जब भी बल्लेबाजी करने जाते हैं, हमें उनसे रनों की उम्मीद होती है। उन्होंने पहली पारी में भी बेहतरीन खेल दिखाया।” सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Editor's Pick