×

मलिंगा ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में हार का ठीकरा बल्‍लेबाजों के सिर फोड़ा

न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 179 रन बनाए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 11, 2019 6:36 PM IST

श्रीलंका टी-20 क्रिकेट टीम के कप्‍तान लसिथ मलिंगा ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में मिली हार का ठीकरा बल्‍लेबाजों के सिर फोड़ा है।

पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे पांड्या-राहुल

मेजबान न्‍यूजीलैंड ने शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में मेहमान श्रीलंका को 35 रन से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर न्‍यूजीलैंड को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया।

न्‍यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 16.5 ओवर में 144 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने सबसे अधिक 43 रन बनाए जबकि  न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाज डग ब्रेसवेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्‍होंने 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए।

पढ़ें: जानिए, कब और कहां देखें भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी वनडे मैच

हार के बाद मलिंगा ने कहा, ‘ हमने 16 ओवर तक अच्‍छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि इस मैदान पर 180 रन के लक्ष्‍य को हासिल करना संभव था। लेकिन हमारे बल्‍लेबाज अब मैच को जीतना भूल गए हैं। इसलिए हम हार रहे हैं। मैं हमेशा से वेरिएशन और कंडीशंस का इस्‍तेमाल करने की बात करता हूं। गेंदबाजों ने आज अच्‍छी गेंदबाजी की।’

श्रीलंका की ओर से कासुन रजिता ने सबसे अधिक तीन जबकि लसिथ मलिंगा ने दो विकेट लिए। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी जहां मेजबान न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था।