- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New Zealand vs West Indies, 1st Test, Day 3: Stumps – West Indies trail by 172 runs
न्यूजीलैंड की जीत की राह में रोड़ा बने क्रैग ब्रैथवेट
क्रैग ब्रैथवेट 186 गेंदों में अभी भी 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जमाया है।
Published On Dec 03, 2017, 03:34 PM IST
Last UpdatedDec 03, 2017, 03:34 PM IST

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 214 का स्कोर बना लिया है। हालांकि, अभी भी वे न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर 172 रन पीछे हैं। पहली पारी में 134 रनों पर ऑलआउट होने वाली वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अभी तक चमत्कारी प्रदर्शन किया है। क्रैग ब्रैथवेट 186 गेंदों में अभी भी 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जमाया है।
उनके अलावा शिरमोन हेटमेयर ने 89 गेंदों में 66 रन 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से बनाए वहीं किरेन पॉवेल ने 55 गेंदों में 40 रन 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से बनाए। शाई होप ने 66 गेंदों में 21 रन 4 चौकों की मदद से बनाए हैं और वह भी नाबाद हैं। पहली पारी में 7 विकेट झटकने वाले नील वैग्नर को वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खूब निशाना बनाया और वैग्नर ने अभी तक 15 ओवरों में करीब 6 के रन रेट से 89 रन दिए हैं जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए हैं।
इससे पहले आज सुबह विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने अपने डेब्यू मैच में शानदार शतक जमाया। ब्लंडेल ने 180 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का जमाया। न्यूजीलैंड की ओर से कॉलिन डी ग्रानहोम ने 105, हेनरी निकोलस ने 67, रॉस टेलर ने 93 रन बनाए। जीत रावल 42 और टॉम लेथम 37 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 520-9 के स्कोर के साथ घोषित कर दी। उनकी तरफ से केमार रोच ने 3, मिगुअल कमिंस और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट झटके। वहीं जेसन होल्डर और शेनन गैब्रियल ने 1-1 विकेट झटके।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/mohammed-shami-becomes-first-indian-to-take-a-wicket-with-the-first-ball-in-8-years-of-a-test-inning-665486″][/link-to-post]
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में वेस्टइंडीज के 5 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। कीरेन पॉवेल 42 रन बनाकर सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा क्रैग ब्रेथवेट ने 24 रन बनाए। तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से नील वैग्नर ने 39 रन देकर 7 विकेट झटके। उनके अलावा ट्रैंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके। नील वैग्नर का ये न्यूजीलैंड की ओर टेस्ट क्रिकेट में चौथा सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है।