This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
NZW vs AUSW, 1st ODI: करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक चूकीं Lauren Down, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई सीरीज में लीड
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर शृंखला में बढ़त हासिल कर ली है.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 4, 2021 10:49 AM IST

New Zealand Women vs Australia Women, 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने माउंट मौंगानुई में 4 अप्रैल को खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी. इसी के साथ मेहमान टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 48.5 ओवर में महज 212 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम को जेंसेन (0) के रूप में उस वक्त पहला झटका लगा. इसके बाद लॉरेन डाउन ने कप्तान एमी सैटरवेट (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 और तीसरे विकेट के लिए एमेली केर्र (33) के साथ 90 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला.
लॉरेन 134 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुईं. लॉरेन डाउन इसी के साथ अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय शतक से भी चूक गईं. उनके पवेलियन लौटते ही शेष टीम भी लड़खड़ाने लगी. आलम ये रहा कि 159 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने वाली न्यूजीलैंड 212 रन के कुल योग पर सिमट गई. विपक्षी टीम की ओर से मेगन शट्ट ने 4, जबकि निकोला कैरे ने 3 विकेट अपने नाम किए.
New Zealand all out!@AusWomenCricket restrict the @WHITE_FERNS to 212 thanks to a four-wicket haul from @megan_schutt.
Australia require 213 runs to win the first ODI at Bay Oval.#NZvAUS pic.twitter.com/o7KcUEng33
— ICC (@ICC) April 4, 2021
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 37 के स्कोर तक रशेल हाइनेस (14) और कप्तान मैग लैनिंग (5) के रूप में अपने दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से एलिसा हिली ने एलिस पैरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को संभाल लिया. एलिसा हिली 68 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुईं. ये उनके वनडे करियर का 12वां अर्धशतक रहा.
A 12th ODI fifty for @ahealy77 before she’s stopped in her tracks by Amelia Kerr 👏#NZvAUS pic.twitter.com/xQX2dUmOxx
— ICC (@ICC) April 4, 2021
यहां एलिस पैरी ने एश्ले गार्डनर के साथ पांचवें विकेट के लिए अटूट साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 38.3 ओवरों में ही जीत दिला दी. पैरी 56, जबकि गार्डनर 53 रन बनाकर नाबाद रहीं. न्यूजीलैंड की तरफ से जेस्स केर्र, हान्नाह रोव, एमिली कैर्र और एमी ने 1-1 विकेट झटका. दोनों टीमों के बीच शृंखला के शेष मुकाबले 7 और 10 अप्रैल को इसी मैदान पर खेले जाने हैं.
