×

NZW vs AUSW, 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जीता लगातार 22वां ODI मैच, पुरुषों को भी पछाड़ा

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने माउंट मौंगानुई में 4 अप्रैल को खेले गए पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 4, 2021 11:29 AM IST

New Zealand Women vs Australia Women, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मैच में मात देकर इतिहास रच दिया है. 4 अप्रैल को माउंट मौंगानुई में खेले गए 3 मुकाबलों की सीरीज के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से विजय हासिल की. ये ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की वनडे फॉर्मेट में लगातार 22वीं जीत रही.

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने अपने देश की पुरुष टीम के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के नाम लगातार 21 वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड था, जो कारनामा उसने 11 जनवरी 2003 से 24 मई 2003 के बीच किया था. वहीं महिला टीम ने 12 मार्च 2018 से 4 अप्रैल 2021 के बीच एक भी मैच नहीं हारा है.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का विजय रथ (वनडे)-

8 विकेट बनाम भारत, वडोदरा (12 मार्च 2018)

60 रन बनाम भारत, वडोदरा (15 मार्च 2018)

97 रन बनाम भारत, वडोदरा (18 मार्च 2018)

5 विकेट बनाम पाकिस्तान, कुआलांपुर (18 अक्टूबर 2018)

150 रन बनाम पाकिस्तान, कुआलांपुर (20 अक्टूबर 2018)

89 रन बनाम पाकिस्तान, कुआलांपुर (22 अक्टूबर 2018)

5 रन बनाम न्यूजीलैंड, पर्थ (22 फरवरी 2019)

95 रन बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड (24 फरवरी 2019)

7 विकेट बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न (3 मार्च 2019)

2 विकेट बनाम इंग्लैंड, लीस्टर (2 जुलाई 2019)

4 विकेट बनाम इंग्लैंड, लीस्टर (4 जुलाई 2019)

194 रन बनाम इंग्लैंड, कैंटरबरी (7 जुलाई 2019)

178 रन बनाम वेस्टइंडीज, Coolidge (5 सितंबर 2019)

151 रन बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (8 सितंबर 2019)

8 विकेट बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (11 सितंबर 2019)

157 रन बनाम श्रीलंका, ब्रिस्बेन (5 अक्टूबर 2019)

110 रन बनाम श्रीलंका, ब्रिस्बेन (7 अक्टूबर 2019)

9 विकेट बनाम श्रीलंका, ब्रिस्बेन (9 अक्टूबर 2019)

7 विकेट बनाम न्यूजीलैंड, ब्रिस्बेन (3 अक्टूबर 2020)

4 विकेट बनाम न्यूजीलैंड, ब्रिस्बेन (5 अक्टूबर 2020)

232 रन बनाम न्यूजीलैंड, ब्रिस्बेन (7 अक्टूबर 2020)

6 विकेट बनाम न्यूजीलैंड, माउंट मौंगानुई (4 अप्रैल 2021)

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने साल 2018 में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज अपने नाम की थी. इसके बाद उसने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भी क्लीन स्वीप किया.

सीरीज दर सीरीज ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का सफर (वनडे)-

वर्सेज भारत 3-0

वर्सेज पाकिस्तान 3-0

वर्सेज न्यूजीलैंड 3-0

वर्सेज इंग्लैंड 3-0

वर्सेज वेस्टइंडीज 3-0

वर्सेज श्रीलंका 3-0

वर्सेज न्यूजीलैंड 3-0

वर्सेज न्यूजीलैंड 1-0*

बता दें कि बे-ओवल में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 48.5 ओवर में महज 212 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 38.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया.