- क्रिकेट न्यूज़
- News
- New zealands ajaz patel voted icc mens player of the month for december 2021 5179392
भारत के खिलाफ 10 विकेट लेने वाले एजाज पटेल बने आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ
न्यूजीलैंड के एजाज पटेल जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद एक टेस्ट पारी में दस विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं।
Published On Jan 10, 2022, 05:17 PM IST
Last UpdatedJan 10, 2022, 05:17 PM IST
न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ टेस्ट पारी में रिकॉर्ड 10 विकेट लिए थे। अब उन्हें दिसंबर के लिए ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
एजाज को मयंक अग्रवाल और मिशेल स्टार्क के साथ इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
एजाज ने दिसंबर में भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में 14 विकेट चटकाए थे, जिसमें पहली पारी में उन्होंने सभी 10 बल्लेबाजों के विकेट लिए थे। जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद यह तीसरे गेंदबाज बने हैं।
दिसंबर के लिए आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य जेपी डुमिनी ने एजाज की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा, “एजाज के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है! उन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए। इस प्रदर्शन को लोग वर्षो तक याद रखेंगे।”