• Home
  • News
  • New Zeland vs Australia (Women): Katey Martin returns in New Zealand squad

मार्टिन को भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, वनडे टीम में लौटीं

न्‍यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 10, 2019, 02:25 PM IST

Published On Feb 10, 2019, 02:25 PM IST

Last UpdatedFeb 10, 2019, 02:25 PM IST

Kety Martin @ ICC

अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज केटी मार्टिन की ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम में वापसी हुई है।

पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

34 साल की मार्टिन भारत के खिलाफ हाल में संपन्‍न वनडे सीरीज में नहीं खेल सकी थीं। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में मार्टिन ने नाबाद 27 रन की पारी खेली थी। उन्‍होंने वर्ष 2018 में केवल 6 वनडे मैच खेला जिसमें कुल 83 रन बनाए थे।

हालांकि पिछले वर्ष ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा था। उन्‍होंने 94 की औसत से रन बनाए थे।

पढ़ें: महिलाओं ने तोड़े सारे रिकॉर्ड बनाया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर

टीम की हेड कोच हैदी टिफिन के मुताबिक, ‘ केटी के जुड़ने से मध्‍यक्रम को अनुभव मिलेगा। उन्‍होंने इंटरनेशनल स्‍तर पर खुद को साबित किया है। वो विकेट के पीछे काफी ऊर्जावान रहती हैं। वो केवल गेंदबाजों की ही मदद नहीं करती हैं बल्कि टीम को भी सपोर्ट करती हैं। भारत के खिलाफ टी-20 में डेब्‍यू करने वाली मध्‍यम गति की गेंदबाज रोजमेरी को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्‍होंने दोनों टी-20 में प्रभावित किया था।’

न्‍यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है:

एमी सेटरवेट (कप्‍तान), सूजी बेट्स, सोफी डेवाइन, लॉरेन डॉउन, मैडी ग्रीन, हेली जेनसेन, लेघ कास्‍पेरक, एमेलिया केर, रोजमेरी मेर, केटी मार्टिन, केटी पर्किंस, एना पीटरसन, हन्‍ना रोवे, लिया ताहुहु।

Editor's Pick