IND VS NZ: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज, कोहली का शतक 'बेकार'
IND VS NZ: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज, कोहली का शतक 'बेकार'
डेरेल मिशेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 338 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम विराट कोहली (124) के शतक के बावजूद 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 19, 2026 12:08 AM IST
NZ Win
न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया है. रविवार को इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की है. 1988 से न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में कुल आठ सीरीज खेली है, जिसमें उसे पहली जीत मिली है. साल 2024 में इससे पहले न्यूजीलैंड के हाथों भारत को टेस्ट सीरीज में भी 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था.
वहीं इंदौर में सात वनडे मैच जीतने के बाद भारत की यह पहली हार है. अक्टूबर 2022 के बाद यह पहला मौका है, जब लगातार 13 मैच जीतने के बाद भारत टॉस जीतकर घर पर कोई वनडे मैच हारा है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
डेरेल मिशेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 338 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम विराट कोहली (124) के शतक के बावजूद 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई.
New Zealand register a 41-run victory in the decider and win the series 2-1
डेरिल मिचेल- ग्लेन फिलिप्स के बीच 219 रन की साझेदारी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रन की मजबूत साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 337 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने 131 गेंद पर 3 छक्के और 15 चौके लगाते हुए 137 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली. विल यंग ने 30 और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन बनाए.
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए. हर्षित काफी महंगे रहे, उन्हें 10 ओवर में 84 रन पड़ गए, अर्शदीप ने 63 रन दिए. सिराज ने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 और कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए.
रोहित का नहीं चला बल्ला, गिल, अय्यर, राहुल भी फ्लॉप
338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी. रोहित शर्मा 11 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर ने भी निराश किया और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए. केएल राहुल ने सिर्फ एक रन की पारी खेली.
विराट कोहली ने जड़ा 54वां वनडे शतक
विराट कोहली ने 108 गेंद पर 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली. कोहली के वनडे करियर का ये 54वां शतक 91वें गेंद पर आया। कोहली ने नितीश कुमार रेड्डी 53 के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 और हर्षित राणा 52 के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन की अहम साझेदारी की. इन दोनों साझेदारियों ने भारत की जीत उम्मीद गंवाई थी, जो विराट के नौवें विकेट के रूप में आउट होने के साथ ही समाप्त हो गई. भारतीय टीम 46 ओवर में 296 पर सिमट गई.
न्यूजीलैंड के लिए जकारी फॉल्कस और क्रिस्टन क्लार्क ने 3-3, जबकि जायडेन लेनॉक्स ने 2 विकेट लिए. काइल जैमिसन को 1 विकेट मिला. डेरिल मिचेल प्लेयर ऑफ द मैच के साथ- साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.