पहली बार टी-20 विश्व कप खिताब जीतने पर न्यूजीलैंड की नजरें, क्या है टीम की ताकत और कमजोरी ?

सैंटनर और सोढ़ी की जोड़ी उपमहाद्वीप की धीमी पिचों पर घातक साबित हो सकती है. वहीं इस टीम की बैटिंग में फायरपावर है

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 29, 2026, 04:11 PM IST

Published On Jan 29, 2026, 04:11 PM IST

Last UpdatedJan 29, 2026, 04:11 PM IST

IND VS NZ

IND VS NZ

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में बस चंद दिन बाकी हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में डार्क हॉर्स के रूप में जाने वाली न्यूजीलैंड की टीम जब इस टूर्नामेंट में उतरेगी तो उसकी नजरें पहले खिताब पर होगी. न्यूजीलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है. 2021 में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि न्यूजीलैंड की टीम अपनी रणनीति और अनुशासन से बड़े-बड़े दिग्गजों को चुनौती देती नजर आती है.

इस बार भी मिशेल सैंटनर की कप्तानी में टीम काफी संतुलित दिख रही है, इस टीम में स्पिन का बोलबाला है, जो उपमहाद्वीप की पिचों पर कमाल कर सकते हैं. न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम अनुभव और युवा जोश का मिश्रण है. न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में है. इस ग्रुप में यूएई,अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और कनाडा की टीम शामिल है.न्यूजीलैंड की टीम को साउथ अफ्रीका से कड़ी टक्कर मिल सकती है, हालांकि टीम को अफगानिस्तान से भी काफी सावधान रहना होगा. टी-20 विश्व कप में टीम की ताकत और कमजोरियां

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ताकत (Strengths)

न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ताकत उनकी टीम में ऑलराउंडरों की भरमार होना है. जेम्स नीशम,माइकल ब्रेसवेल,मिचेल सैंटनर,रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी मैच को किसी भी मोड़ पर पलट सकते हैं.

कप्तान मिशेल सैंटनर एक ऑलराउंडर के रूप में स्पिन गेंदबाजी और नेतृत्व दोनों में माहिर हैं. टीम की बैटिंग लाइनअप में फिन एलन जैसे विस्फोटक ओपनर हैं,जो पावरप्ले में तेज शुरुआत दे सकते हैं. डेवोन कोनवे और टिम सीफर्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो स्थिरता प्रदान करते हैं. मिडिल ऑर्डर में डेरिल मिशेल,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी हैं,जो स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं.

ऑलराउंडरों में जेम्स नीशम,माइकल ब्रेसवेल और सैंटनर खुद शामिल हैं,जो बैट और बॉल दोनों से योगदान देते हैं. गेंदबाजी विभाग में स्पिन डिपार्टमेंट में ईश सोढ़ी,मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल और रविंद्र बल्लेबाजों की परेशानी बढ़ सकते हैं, वहीं तेज गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन,मैट हेनरी, जैकब डफी और काइल जैमीसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. टिम सीफर्ट (657 रन पिछले एक साल में) और जैकब डफी (39 विकेट) जैसे खिलाड़ियों ने हाल में शानदार प्रदर्शन किया है. टीम के कोच रॉब वॉल्टर हैं, जो रणनीतिक गहराई पर जोर देते हैं.

सैंटनर और सोढ़ी की जोड़ी उपमहाद्वीप की धीमी पिचों पर घातक साबित हो सकती है. वहीं इस टीम की बैटिंग में फायरपावर है. हाल के सालों में टीमों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका यह प्रदर्शन जारी रहा तो टीम का पहला खिताब जीतने का सपना भी पूरा हो सकता है.

कमजोरियां (Weaknesses):

न्यूजीलैंड की टीम में कोई स्पेशलिस्ट डेथ ओवर गेंदबाज नहीं है, जिसके कारण टीम काफी रन लुटाती है. बैटिंग में ओपनिंग जोड़ी (फिन एलन और डेवॉन कोनवे) स्पिन के खिलाफ कमजोर नजर आती है, खासकर अगर पावरप्ले में जल्दी विकेट गिर जाते हैं. न्यूज़ीलैंड के पास ऐसे बल्लेबाजों की कमी महसूस होती है जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकें। बड़े स्कोर का पीछा करते समय यह कमजोरी उजागर हो सकती है. इसके अलावा टीम के साथ इंजरी का इतिहास भी समस्या रहा है. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी हाल में चोटिल हुए थे, तेज गेंदबाज अगर चोटिल हो जाते हैं तो टीम की परेशानी बढ़ जाएगी. टी20 फॉर्मेट में जहां स्पिन अहम भूमिका निभाता है,वहीं न्यूज़ीलैंड का स्पिन अटैक एशिया महाद्वीप की पिचों पर कई बार औसत नजर आता है

अवसर (Opportunities):

न्यूज़ीलैंड अक्सर टूर्नामेंट में फेवरेट नहीं मानी जाती,जिससे टीम बिना दबाव के खेलती है, यही बात उन्हें बड़े उलटफेर करने का मौका देती है. एशिया में न्यूजीलैंड की स्पिन-हेवी स्क्वाड फिट बैठती है, चेन्नई में तीन लीग मैच होने से स्पिनर्स को फायदा मिलेगा. न्यूजीलैंड की रणनीति संतुलित चेज और डिफेंसिव गेंदबाजी लो-स्कोरिंग मैचों में फायदेमंद होगी. ICC टूर्नामेंट से पहले न्यूज़ीलैंड कुछ नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देता है, जो टीम में नई ऊर्जा और निडरता लाते हैं. न्यूजीलैंड की टीम अलग-अलग देशों और पिचों पर खेलने की आदी है, यही क्षमता उन्हें विदेशी परिस्थितियों में भी मजबूत बनाती है.

चुनौतियां (Threats):

न्यूजीलैंड के सामने बड़े प्रतिद्वंद्वी जैसे भारत,ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की चुनौती होगी, जो कही से भी आसान नहीं होने वाली है. लीग स्टेज में साउथ अफ्रीका के साथ-साथ अफगानिस्तान की चौंका सकती है. इसके अलावा अगर सैंटनर या फिलिप्स जैसे बड़े खिलाड़ी चोटिल हुए,तो टीम का बैलेंस बिगड़ सकता है. टीम की बड़े मैचों में हारने का रिकॉर्ड मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ा सकता है.

टीम की सफलता पूरी तरह स्पिनर्स पर टिकी है, जहां चेन्नई की पिचें ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर को सूट करेंगी। फिलिप्स जैसे खिलाड़ी, जो स्पिन के खिलाफ अच्छे हैं, उनकी बड़ी भूमिका होगी. हालांकि न्यूज़ीलैंड की टीम को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता, भले ही टीम के पास बड़े सुपरस्टार वाले नाम नहीं हैं, लेकिन अनुशासन, रणनीति और टीम वर्क उन्हें खतरनाक बनाता है. अगर कीवी टीम अपनी कमजोरियों पर काबू पाकर मौकों का सही इस्तेमाल करती है, तो टीम पहला टी-20 विश्व कप खिताब भी जीत सकती है.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, और ईश सोढ़ी.

टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का शेड्यूल:

08 फरवरी- न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान

10 फरवरी- न्यूजीलैंड vs यूएई

14 फरवरी- न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका

17 फरवरी- न्यूजीलैंड vs कनाडा

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Editor's Pick