add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सुपर-8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था, मगर टॉस के बाद बारिश और तेज हो गई, जिसके बाद मैदान पूरी तरह कवर्स से ढक गया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 21, 2026 9:42 PM IST

NZ VS PAK T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया.

शनिवार को कोलंबो में बारिश ने खेल में खलल डाली. पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था, मगर टॉस के बाद बारिश और तेज हो गई, जिसके बाद मैदान पूरी तरह कवर्स से ढक गया. दो घंटे से ज्यादा समय के इंतजार के बाद जब बारिश बंद नहीं हुई तो मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हल्की बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन अचानक तेज बारिश होने लगी जिससे मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. पाकिस्तान ने टीम में ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था, वहीं न्यूजीलैंड की टीम तीन बदलाव के साथ उतरी थी. कप्तान मिचेल सेंटनेर पेट के संक्रमण से उबरकर टीम में लौटे जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया था.

IND VS SA: उम्मीद है कि हम उन्हें एक्सपोज कर पाएंगे, SA के कोच शुक्री कॉनराड का बड़ा बयान

न्यूजीलैंड- पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह हुई कठिन

अब पाकिस्तान को 24 फरवरी को इंग्लैंड से अगला मुकाबला खेलना है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 25 फरवरी को मेजबान श्रीलंका से खेलेगी. मैच रद्द होने से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिये राह कठिन हो सकती है जिन्हें सुपर आठ में दो दो मैच और खेलने हैं. श्रीलंका के मौसम को देखते हुए अगर आगे कोई मैच रद्द होता है या हार का सामना करना पड़ता है तो दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो सकते हैं.

ग्रुप-ए में पाकिस्तान की टीम चार में से तीन मैच जीतकर दूसरे पायदान पर रही थी. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया था, जिसके बाद यूएसए के खिलाफ 32 रन से जीत हासिल की, पाकिस्तान को भारत के हाथों हाई-वोल्टेज मैच में 61 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उसने नामीबिया को 102 रन से रौंदा. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम भी 4 में से 3 मैच जीतकर ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही. इस टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी, जिसके बाद यूएई को 10 विकेट से रौंदा, हालांकि इसके बाद साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को सात विकेट से मात दी. कनाडा को 8 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी की और ग्रुप स्टेज को जीत के साथ खत्म किया था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/