add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

निकोलस पूरन, रोस्टन चेस के विकेट अहम थे: भुवनेश्वर कुमार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट हॉल दर्ज किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 12, 2019 10:37 AM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चार विकेट हॉल लेकर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि निकोलन पूरन और रोस्टन चेज के विकेट मैच के टर्निंग प्वाइंट साबित हुए।

भवुनेश्वर ने कहा, “पूरन का विकेट (मैच का टर्निंग प्वाइंट था)। हमें पता था कि वो कितना अच्छा खिलाड़ी है और हमें पता था कि वो खेल पलट सकता है और रोस्टन चेज भी बड़ा विकेट था क्योंकि जैसे ही वो क्रीज पर आया, वो सिंगल निकालने में व्यस्त हो गया। वो दोनों विकेट अहम थे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम के पहली पारी में 279/7 का स्कोर बनाने के बाद बारिश की वजह से विंडीज टीम को जीत के लिए 46 ओवर में 270 रन का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज टीम ने 92 पर 3 विकेट खो दिए, जिसके बाद इविन लुईस ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

टॉप 3 बल्लेबाजों का बड़ी पारी खेलना जरूरी, आज मेरी बारी थी: कोहली

पूरन और लुईस ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। 28वें ओवर में लुईस के आउट होने के बाद भी भारत का खतरा कम नहीं हुआ क्योंकि पूरन क्रीज पर टिके हुए थे। 35वें ओवर में भुवनेश्वर ने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे पूरन को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। और फिर उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रोस्टन चेज को कैच आउट कर भुवी ने मैच पलट दिया।

इस पर उन्होंने कहा, “मैं नतीजे के बारे में नहीं सोच रहा था क्योंकि हमे पता था कि अगर एक-दो विकेट मिल जाते हैं तो हम मैच में वापसी कर सकते हैं। हमें केवल किफायती गेंदबाजी करनी थी, ज्यादा से ज्यादा डॉट गेंद। विकेट सटीक गेंदबाजी का परिणाम होता है।”

भुवी ने 8 ओवर में 31 रन देकर पूरन और चेस के साथ क्रिस गेल और कीमार रोच के विकेट लेकर वनडे में चौथा चार विकेट हॉल दर्ज किया।