- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Nicholas Pooran fined 15 percent match fee after Breaching ICC Code of Conduct
अंपायर्स की आलोचना करने पर निकोलस पूरन पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना
पूरन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है, जो उनके लिए 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था.
Published On Aug 07, 2023, 09:34 PM IST
Last UpdatedAug 07, 2023, 09:34 PM IST
(Photo credit-Twitter)
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन पर गुयाना में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अंपायरों की आलोचना करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. निकोलस पूरन पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने का आरोप है.
निकोलस पूरन ने अंपायरों की आलोचना की थी
पूरन ने एक मौके पर अंपायर्स रिव्यू न लेने के लिए अंपायरों की आलोचना की थी, इसके लिए उन्हें प्लेयर्स रिव्यू का इस्तेमाल करना पड़ा था और वह नॉटआउट करार दिए गए थे. उन्होंने रविवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में वेस्टइंडीज को दूसरा टी20 मैच जीतने में मदद की और पांच मैचों की श्रृंखला में टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी.
निकोलस पूरन ने स्वीकार किया अपराध
खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन करने के लिए पूरन की खिंचाई की गई, जो एक अंतर्राष्ट्रीय मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना से संबंधित है. पूरन ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी, वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित फटकार को स्वीकार कर लिया, और इस तरह औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी.
पूरन को फील्ड अंपायर ने दिया था आउट
इसके अलावा, पूरन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है, जो उनके लिए 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था. यह घटना वेस्टइंडीज की पारी दौरान पूरन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू फैसले की समीक्षा के बाद घटी, पूरन को फील्ड अंपायर ने आउट दे दिया था, उन्होंने प्लेयर्स रिव्यू इस्तेमाल किया और पाया गया कि वह नॉटआउट हैं.
पूरन ने 40 गेंदों में 67 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 18.5 ओवरों में 155/8 बनाकर मैच जीतने में मदद की, भारत ने 20 ओवरों में 152/7 का स्कोर बनाया था.