02 चौके, 07 छक्के...निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी, वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हराया

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य रखा था, वेस्टइंडीज की टीम ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 24, 2024, 07:48 AM IST

Published On Aug 24, 2024, 07:48 AM IST

Last UpdatedAug 24, 2024, 07:48 AM IST

Nicholas Pooran

(Image credit- @windiescricket X)

त्रिनिदाद. निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी (26 गेंद में नाबाद 65 रन) से वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. शुक्रवार को देर रात खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने स्टब्स के अर्धशतक (76 रन) की मदद से वेस्टइंडीज को 175 रन का लक्ष्य दिया था, वेस्टइंडीज ने 17.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया.

ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. ट्रिस्टन स्टब्स (42 गेंद में 76 रन) और पैट्रिक क्रूगर के 44 रन (32 गेंद) की मदद से साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैथ्यू फोर्ड ने चटकाए तीन विकेट

कप्तान एडन मारक्रम ने 14 रन, रीजा हेंड्रिक्स ने 04 रन और वान डेर डुसेन ने 05 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज के लिए युवा गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने तीन विकेट चटकाए, वहीं शेमार जोसेफ को दो सफलता मिली.

अथांजे-होप ने वेस्टइंडीज को दिलाई विस्फोटक शुरुआत

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को अलिक अथांजे और शे होप ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. आठ ओवर में दोनों बल्लेबाजों के बीच 84 रन की साझेदारी हुई. अलिक अथांजे 30 गेंद में 40 रन (दो चौके, तीन छक्के) की पारी खेलकर आउट हुए. शे होप ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना चौथा अर्धशतक जड़ा और 36 गेंद में 51 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाकर पवेलियन लौटे.

निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी

निकोलस पूरन की विस्फोटक बल्लेबाजी की मदद से वेस्टइंडीज ने मुकाबले को 17.5 ओवर में ही अपने नाम कर लिया. पूरन ने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए. रोवमेन पावेल ने सात रन बनाए, वहीं रोवमेन पावेल ने नाबाद चार रन बनाए.

Editor's Pick