add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के बीच सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में लगी इमरजेंसी, यहीं खेलना है भारत को मैच

बीसीसीआई ने बयान जारी कर भारतीय टीम के सुरक्षित होने की दी जानकारी। समय पर ही शुरू होगा मैच

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 6, 2018 4:01 PM IST

भारत, श्रीलंका और बांग्‍लादेश के बीच आज से टी-20 ट्राई सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच आज शाम सात बजे से राजधानी कोलंबो के प्रमदासा स्‍टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। लेकिन ताजा खबर के अनुसार श्रीलंका में इमरजेंसी लगा दी गई है। दो समुदाय के बीच लगातार बढ़ते तनाव को काबू में करने का प्रयास विफल होने पर 10 दिन के लिए श्रीलंका में इमरजेंसी लगा दी गई है। भारत और बांग्‍लादेश की टीमें इस वक्‍त श्रीलंका में ही हैं।

भारतीय टीम पूरी तरह से सुरक्षित है। आज शाम को मैच होने है। बीसीसीआई की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया, “श्रीलंका में इमरजेंसी लगने की खबरें आ रही हैं। कैंडी जिले में हालत काबू से बाहर हैं, लेकिन मैच कोलंबो में होना है। वहां सब कुछ ठीक है। हमें टीम की सुरक्षा की चिंता है। वो एक दम सुरक्षित हैं। इस संबंध में कोई नया अपडेट होगा तो सबसे पहले बीसीसीआई देगा।” इमरजेंसी के बावजूद भारत और श्रीलंका का मैच प्रभावित नहीं होगा। मैच निर्धारित समय अनुसार ही खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

श्रीलंका सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि कैंडी जिले में हिंसक घटनाओं के बढ़ने के कारण ये कदम उठाया गया है। कैंडी जिले में बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के बीच सांप्रदायिक झगड़े की घटनाएं लगतार एक साल से सामने आ रही है। सरकार का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। इस बात को लेकर दोनों समुदाय के बीच विवाद बढ़ गया। कुछ धार्मिक स्‍थलों को भी नुकसान पहुंचाया गया। जिसके बाद हालात स्‍थानीय प्रशासन के हाथों से बाहर निकल गए।

 

स्थिति से निपटने के लिए श्रीलंका सरकार ने भारी सुरक्षा बल बुला लिया है। बेकाबू प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पत्‍थरबाजों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि म्‍यांमार में सेना की कार्रवाई के बाद वहां से आए रोहिंग्‍या मुसलमान भारत बांग्‍लादेश के अलावा श्रीलंका भी रह रहे हैं। स्‍थानीय बौद्ध धर्म से जुड़े लोग इसका विरोध भी कर रहे थे। इसके लिए आयोजित प्रदर्शन के दौरान हालात काबू से बाहर चले गए। श्रीलंका की 21 प्रतिशत आबादी बुद्ध धर्म को मानती है। वहां, 13 प्रतिशत मुस्लिम और 10 प्रतिशत हिन्‍दू हैं।