90 रन बनाकर भी टीम को नहीं जिता सके शिखर धवन, हार के लिए इसे माना मुख्‍य वजह

शिखर धवन का मानना है कि पहले छह ओवरों के दौरान श्रीलंका ने काफी तेज रन बनाए। भारत के मुकाबले इस दौरान बनाए गए अतिरिक्‍त 35 रन हार की मुख्‍य वजह बने

Edited By : Sandeep Gupta |Mar 07, 2018, 12:15 PM IST

Published On Mar 07, 2018, 12:15 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2018, 12:15 PM IST

Shikhar Dhawan © AFP

टीम इंडिया भले ही श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मैच हार गई हो लेकिन भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले शिखर धवन के हार के बाद हौंसले पस्‍त नहीं हुए हैं। वो महज 10 रन से अपने शतक से चूक गए। 90 रन बनाने के लिए धवन ने 49 गेंद खर्च की और अपनी पारी के दौरान छह चौके और छह छक्‍के भी लगाए। धवन की पारी श्रीलंका के कुसल परेरा की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी से उनकी टीम को जीत दिलाने के आगे ढक गई। हार के बाद धवन ने इसके लिए पहले छह ओवरों के दौरान भारतीय बल्‍लेबाजी को दोषी माना।

धवन का मानना है कि जहां भारतीय टीम ने पहले छह ओवरों के दौरान महज 40 रन बनाए, वहीं श्रीलंका की टीम ने पावरप्‍ले का भरपूर इस्‍तेमाल किया और छह ओवरों में 75 रन ठोक डाले। दोनों टीमों के स्‍कोर के बीच 35 रन के का अंतर ही हार का कारण बना। बता दें कि श्रीलंक की टीम ने पहले छह ओवरों के दौरान इतनी तेजी से रन बनाए कि आगे चलकर उनकी टीम को जीत के लिए महज छह की रन रेट से स्‍कोर करना ही शेष रह गया था। शुरुआत में ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी करने के बाद मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाजों के लि‍ए मैच को जीतना काफी आसान हो गया था। धवन ने कहा, “कुसल परेरा की शानदार इनिंग ने भारत के हाथ से ये मैच छीन लिया।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका की तरफ से कुसल परेरा ने 37 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। श्रीलंका पहली बार अपने होम ग्राउंड पर टी-20 मैच में भारतीय टीम को हरा पाने में कामयाब हुई है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा इस मैच में शून्‍य के स्‍कोर पर आउट हो गए। उन्‍होंने हार के बाद कहा कि हम आखिरी के ओवरों में और तेज खेल सकते थे, पर हम ऐसा नहीं कर पाए।

Editor's Pick