भारत U-19 टीम की पहले अनाधिकृत टेस्ट में रोमांचक जीत, ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया

लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने 79 रन देकर छह विकेट चटकाए, जिससे आस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 214 रन ही बना सका.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 02, 2024, 06:56 PM IST

Published On Oct 02, 2024, 06:56 PM IST

Last UpdatedOct 02, 2024, 06:56 PM IST

IND U19 VS AUS U19

(Image credit- PTI)

चेन्नई. निखिल कुमार के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत अंडर 19 टीम ने पहले अनाधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम को दो विकेट से हराया. सातवें नंबर पर उतरे कुमार ने 71 गेंद में नाबाद 55 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने आखिरी घंटे में जीत दर्ज की.

इससे पहले यूथ वनडे सीरीज में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोहम्मद इनान ने लिए छह विकेट

इससे पहले लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने 79 रन देकर छह विकेट चटकाए, जिससे आस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 214 रन ही बना सका. ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू किया था. जीत के लिये 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका जल्दी ही लगा जब पहली पारी में शतक जमाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे ओवर में एक रन बनाकर आउट हो गए .

आफ स्पिनर थॉमस ब्राउन को नयी गेंद सौंपने का ऑस्ट्रेलिया का फैसला सही साबित हुआ जिन्होंने सूर्यवंशी को विकेट के पीछे साइमन ब्राउन के हाथों लपकवाया. इसके बाद एडेन ओ कोनोर ने विहान मल्होत्रा का रिटर्न कैच लपका. भारत का स्कोर इस समय दो विकेट पर 25 रन था, नित्य पंड्या ( 86 गेंद में 51) और केपी कार्तिकेय ( 52 गेंद में 36) ने इसके बाद 71 रन की साझेदारी की.

दोनों को हालांकि लेग स्पिनर विश्व रामकुमार ने पवेलियन भेजा जब भारत का स्कोर चार विकेट पर 113 रन था. ओ कोनोर ने इसके बाद सोहम पटवर्धन को भी रवाना कर दिया. पांच विकेट गिरने के बाद कुमार और विकेटकीपर अभिमन्यु कुंडू ( 52 गेंद में 23 रन ) ने स्कोर 150 के पार पहुंचाया. ओ कोनोर ने कुंडू को विकेट के पीछे लपकवाया जबकि रामकुमार ने इनान को बोल्ड कर दिया. प्लेयर आफ द मैच कुमार को समर्थ नगराज (34 गेंद में 19 रन ) का साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिये मैच जिताने वाली 47 रन की साझेदारी की.

स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया, पहली पारी- 293/10 (ओ कोनोर- 61 रन समर्थ- तीन विकेट, इनान- तीन विकेट)

भारत, पहली पारी- 296/10 (वैभव सूर्यवंशी- 104 रन, विश्वा रामकुमार- चार विकेट)

ऑस्ट्रेलिया दूसरी- 214/10 (रिले किंगसेल- 48 रन, मोहम्मद इनान- छह विकेट)

भारत दूसरी पारी- 214/8 (निखिल कुमार- 55 रन नाबाद, ओ कोनोर- चार विकेट)

इनपुट- भाषा

Editor's Pick