निरोशन डिकवेला, अविष्‍का फर्नांडो की पारियों से न्‍यूजीलैंड को मिला 162 का लक्ष्‍य

न्‍यूजीलैंड की टीम पहले ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 03, 2019, 09:20 PM IST

Published On Sep 03, 2019, 09:20 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2019, 09:20 PM IST

Niroshan Dickwella AFP

Niroshan Dickwella @ AFP

टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौं विकेट खोकर 161 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से निरोशन डिकवेला ने सर्वाधिक 30 गेंद पर 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा अविष्‍का फर्नांडो ने 25 गेंद पर 37 रन और सलामी बल्‍लेबाज कुसल मेंडिस ने भी 24 गेंद पर 26 रन का योगदान दिया।

पढ़ें:- Ashes 2019: चौथे टेस्‍ट के लिए इंग्‍लैंड की टीम का ऐलान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका के सलामी बल्‍लेबाज सेठ रेंस ने तीन और टिम साउदी व स्कॉट कुगलेइजन ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। कुसल मेंडिस और विकेटकीपर बल्‍लेबाज कुसल परेरा 11(10) के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी बनी। टीम का स्‍कोर जब 40 रन था तब कुसल मेंडिस भी रेंस की गेंद पर टिम साउदी को कैच दे बैठे।

अविष्‍का फर्नांडो और निरोशन डिकवेला ने जिसके बाद तीसरे विकेट के लिए साथ मिलकर 68 रन जोड़े। जिसकी मदद से टीम का स्‍कोर 100 के पार पहुंचा। 14वें ओवर में साउदी ने फर्नांडो को मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट करा इस जोड़ी को तोड़ा।

पढ़ें:- ICC Test Championship, Points Table: भारत ने नंबर-1 पर मजबूत की जगह

जिसके बाद नए बल्‍लेबाज दानुश शनाका को पहली ही गेंद पर स्कॉट कुगलेइजन ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर चलता किया। शेहान जयसूर्या ने 20, वानिदु हसरंगा ने 11 और इसुरू उदाना ने 13 रन का योगदान दिया।

Editor's Pick