- Home
- News
- Nitish Kumar Reddy Reaction after selected player of the match against KKR in IPL 2026 Match number 6
IPL 2026 KKR vs SRH: 'सही समय पर सही प्रदर्शन', SRH की जीत के हीरो ने किसे कहा शुक्रिया
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने कहा कि वह कब से इस पारी का इंतजार कर रहे थे जो टीम की जीत में काम आए.
Published On Apr 03, 2026, 08:48 AM IST
Last UpdatedApr 03, 2026, 08:48 AM IST
Nitish kumar reddy
कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी जीत का खाता खोला. टीम की जीत में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का बड़ा योगदान रहा. इस खिलाड़ी ने पहले बल्ले से उपयोगी पारी खेली और फिर गेंद से जलवा दिखाते हुए दो विकेट लिए. और इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने पहले 39 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए.
गुरुवार को ईडन गार्डंस मैदान पर आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में रेड्डी ने 24 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.
IPL 2026 Points table update: SRH vs KKR के मैच के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल
नीतीश रेड्डी के इस ऑलराउंडर प्रदर्शन की मदद से सनराइजर्स ने 65 रन से मैच अपने नाम किया. इसी के साथ टीम ने इस सीजन जीत का खाता भी खोल लिया है. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 16 ओवरों में महज 161 रन पर सिमट गई. सनराइजर्स के लिए ट्रेविस हेड ने 21 गेंद पर 46 और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 48 रन बनाकर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी. इसके बाद हेनरिच क्लासेन ने हाफ सेंचुरी भी लगाई.
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नितीश कुमार रेड्डी ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मुझे सच में काफी अच्छा लग रहा ह. यह वही मैच जिताऊ प्रदर्शन है, जिसका मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था. शुक्र है कि मैंने सही समय पर प्रदर्शन किया.’
आईपीएल 2025 में चोट से रिकवरी के बाद नितीश रेड्डी 13 मुकाबलों में महज 182 रन बना सके थे. इसके अलावा, गेंदबाजी में सिर्फ 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने कहा, ‘पिछला सीजन मेरे हिसाब से नहीं गया और मुझे काफी चोटों का सामना करना पड़ा. मैंने पिछले सीजन गेंदबाजी नहीं की, लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी पर काम करना चाहता था। मुझे थोड़ा ब्रेक मिला और आईपीएल से पहले मैंने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की. अब उसका परिणाम मैदान पर दिख रहा है और मैं बहुत खुश हूं.’
नितीश रेड्डी को पिछले साल चोटों का सामना करना पड़ा था. जुलाई में उन्होंने घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर होना पड़ा। इसके अलावा, अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई. हालांकि, नितीश अब फिट हैं. उन्होंने कहा, ‘अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. ट्रेनर्स और फिजियो का धन्यवाद, जिन्होंने मेरा ख्याल रखा. मेरा शरीर अब पूरी तरह फिट महसूस कर रहा है.’