Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 13, 2025 9:51 AM IST

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया है. आंध्र प्रदेश के इस ऑलराउंडर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ हैटट्रिक ली है. उन्होंने तीन ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. हालांकि उनका यह प्रदर्शन टीम की हार को नहीं टाल पाया. एमपी के सामने 113 रन का टारगेट था जो उसने काफी पहले हासिल कर लिया.
रेड्डी की इस हैटट्रिक के बाद मध्य प्रदेश का स्कोर सातवें ओवर में चार विकेट पर 37 रन था. वेंकटेश अय्यर भी आउट हो गए थे.
हालांकि पांचवें विकेट के लिए ऋषभ चौहान और राहुल बाथम ने मिलकर मध्य प्रदेश को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. उन्होंने पक्का किया कि मध्य प्रदेश को कोई और नुकसान न हो. आखिर में मध्य प्रदेश ने 15 गेंद बाकी रहते चार विकेट से जीत हासिल की. इस जीत ने मध्य प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग में चार अंक हो गए हैं.
चौहान और बाथम ने टॉप ऑर्डर के विकेट गिरने के बाद संयम के साथ बल्लेबाजी की. चौहान ने 43 गेंद पर 47 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके थे. वहीं बाथम ने 32 गेंद पर 35 रन बनाए.
इससे पहले रेड्डी ने बल्ले से भी जौहर दिखाया. उन्होंने केएस भरत के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े. आंध्र का का स्कोर तब 2 विकेट पर 7 रन था. और यहां से आंध्र की स्थिति बहुत मुश्किल थी. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आंध्र को इस प्रदर्शन को इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी. दाएं हाथ के इस पेसर ने तिरुपरेश सिंह ने मध्य प्रदेश के लिए पहले ओवर में विकेट लिया. उन्होंने अश्विन हेब्बर और शेख रशीद को खाता खोले बिना चलते बने. अय्यर ने रेड्डी और भारत की साझेदारी को तोड़ा. भारत 39 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर ने भरत को अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. आंध्र ने अपने आखिरी 8 विकेट 55 रन पर खो दिए. शिवम शुक्ला ने 23 रन देकर चार विकेट लिए. इसमें रेड्डी भी शामिल थे. जिन्होंने 23 रन बनाए. तिरुपरेश ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए.
बाथम ने भी दो विकेट लिए. आंध्र प्रदेश के चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए. आंध्र का अगला मैच पंजाब से होगा. वहीं मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच 14 दिसंबर को मैच होगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
