IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया कप्तान का ऐलान, श्रेयस अय्यर की जगह नीतीश राणा को कमान

चोट की वजह से श्रेयस अय्यर आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 27, 2023, 05:25 PM IST

Published On Mar 27, 2023, 05:25 PM IST

Last UpdatedMar 27, 2023, 05:25 PM IST

Nitish rana

Nitish rana

नीतीश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स का अंतरिम कप्तान बनाया गया है. नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की पीठ में चोट है और वह आईपीएल 2023 के पहले हिस्से में नहीं खेल पाएंगे.

राणा ने 12 टी20 मैचों में दिल्ली की टीम की कप्तानी की है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में की गई इस कप्तानी में उन्होंने आठ मैच जीते हैं और चार हारे हैं. 29 साल के इस मिडल ऑर्डर बल्लेबाज को केकेआर की टीम में साल 2018 में शामिल किया गया था. तब से फ्रैंचाइजी ने उन्हें रीटेन किया है. उन्होंने टीम के लिए 74 मैच खेले हैं और 1744 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 135.61 का रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राणा बीते सीजन में श्रेयस अय्यर के बाद नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने 143.82 के स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए थे. कोलकाता के लिए बीता सीजन काफी खराब रहा था टीम सातवें स्थान पर रही थी. 14 में से उसे सिर्फ छह मैचों में जीत मिली थी और 8 में हार.

राणा के कप्तान बनने के बाद यह साफ हो गया है कि टीम इस साल पूरे नए लीडरशिप के साथ उतरेगी. इस साल टीम ने चंद्रकांत पंडित को मुख्य कोच बनाया है. ब्रैंडन मैकलम अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच हैं. वहीं भरत अरुण गेंदबाजी कोच होंगे.

राणा, जो ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं और 2021 में भारत के लिए एक ओडीआई और टी20 उपस्थिति रखते हैं, 2018 से केकेआर के बल्लेबाजी क्रम में एक महत्वपूर्ण दल रहे हैं। 29 वर्षीय राणा ने केकेआर के लिए 140.19 की स्ट्राइक-रेट पर 34.62 की औसत से 14 पारियों में 450 रन बनाए हैं।

नीतीश राणा ने आईपीएल के 91 मैचों में 28.32 के औसत और 134.22 के स्ट्राइक-रेट से 2181 रन बनाए हैं, जिसमें 15 अर्धशतक शामिल हैं.

KKR ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स आज यह घोषणा करती है कि श्रेयस अय्यर की गैर-मौजूदगी में नीतीश राणा टीम के कप्तान होंगे. अय्यर पीठ की चोट से उबर रहे हैं. हम सब उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस किसी न किसी स्टेज पर आईपीएल 2023 में भाग लेंगे. हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास नीतीश हैं जिनके पास वाइट बॉल क्रिकेट में टीम की अगुआई का अनुभव है और उन्हें साल 2018 से आईपीएल में केकेआर के साथ खेलने का अनुभव भी है. हमें यह भी उम्मीद है कि मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और सपोर्ट स्टाफ, से उन्हें मैदान के बाहर भी पूरा सपॉर्ट मिलेगा. हमारी टीम में बेहद अनुभवी लीडर्स हैं जो उन्हें मैदान पर वह पूरा सहयोग करेंगे जिसकी उन्हें जरूरत है. हम उन्हें नई भूमिका के लिए बधाई देते हैं और श्रेयस अय्यर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’

Editor's Pick