IPL 2023, MI vs KKR: 'लगातार पांचवें मैच में ऐसा'... भड़के नीतीश ने गेंदबाजों को दी चेतावनी!

नीतीश राणा अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी निराश है. उन्होंने कहा कि लगातार पांचवें मैच में गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और यह अच्छी बात नहीं है

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 17, 2023, 11:41 AM IST

Published On Apr 17, 2023, 11:41 AM IST

Last UpdatedApr 17, 2023, 11:41 AM IST

nitish-rana

NItish Rana not Happy

मुंबई: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को मात दी. यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत थी. मुंबई ने पांच विकेट से जीत हासिल की. रोहित शर्मा इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले और सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की. मुंबई ने 186 रन के लक्ष्य को 14 गेंद बाकी रहते हासिल कर ली. ईशान किशन ने 58 और सूर्यकुमार यादव ने 43 रन बनाए.

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर ने शतक लगाया. वह कोलकाता के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले साल 2008 में आईपीएल के पहले मैच में ब्रैंडन मैकलम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सेंचुरी लगाई थी. हालांकि गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. अनुभवी सुनील नरेन ने तीन ओवरों में 41 रन दिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शार्दुल ठाकुर ने भी 2 ओवरों में 25 रन दिए. युवा सुयश शर्मा, जिन्होंने चार ओवरों में दो विकेट लेकर 27 रन दिए, के अलावा बाकी सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए. कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी नाराज दिखे.

अपने गेंदबाजों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए राणा ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि गेंदबाज अपने खेल में सुधार करें. उन्होंने कहा, ‘बेशक, मैं चाहता हूं कि हमारे गेंदबाज प्रदर्शन में सुधार करें. एक या दो मैच में चलता है… लेकिन यह अब लगातार पांचवें मैच में ऐसा हुआ है. हर गेंदबाज के लिए एक या दो दिन खराब जा सकते हैं लेकिन जब ऐसा लगातार हो तो यह चिंता की बात है. जब हम बैठेंगे तो इस पर बात करने की जरूरत है, और हमें मजबूती के साथ वापसी करनी होगी.’

कोलकाता की टीम को पांच में से तीन मैचों में हार मिली है. टीम अभी अंक-तालिका में पांचवें स्थान पर है. इस बीच मुंबई इंडियंस अब आठवें स्थान पर है. उसके भी चार अंक हैं.

Editor's Pick