DPL 2025: वेस्ट दिल्ली लायंस बनी चैंपियन, कप्तान नितीश राणा ने बल्ले से मचाया धमाल

174 रन के टारगेट के जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने दो ओवर शेष रहते खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया. नितीश राणा ने 49 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 01, 2025, 06:38 AM IST

Published On Sep 01, 2025, 06:38 AM IST

Last UpdatedSep 01, 2025, 06:38 AM IST

west Delhi Lions

west Delhi Lions

West Delhi Lions Lifted DPL 2025 Trophy: कप्तान नितीश राणा की तूफानी पारी से वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने सात विकेट खोकर 173 रन बनाए. टीम को 11 रन पर सिद्धार्थ जून के रूप में बड़ा झटका लगा, सिद्धार्थ महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम ने 38 के स्कोर पर आर्यन राणा के रूप में अपना दूसरा सलामी बल्लेबाज भी खो दिया। आर्यन 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे. टीम लगातार अपने विकेट गंवाती गई और 78 के स्कोर तक छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैनी और प्रांशु ने जड़ा अर्धशतक

युगल सैनी ने प्रांशु विजयरन के साथ सातवें विकेट के लिए 78 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया. सैनी 48 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 65 रन बनाकर आउट हुए. अंतिम ओवर में प्रांशु ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया. प्रांशु 24 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे, उनकी इस पारी में चार छक्के और तीन चौके शामिल थे. विपक्षी टीम के लिए मनन भारद्वाज और शिवांक वशिष्ठ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

नितीश राणा ने खेली विस्फोटक पारी

174 रन के टारगेट के जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने दो ओवर शेष रहते खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम ने दूसरे ओवर की अंतिम दो गेंदों पर कृष यादव (13) और आयुष (0) का विकेट गंवा दिया था, कुछ देर बाद अंकित कुमार (20) भी पवेलियन लौट गए. टीम 48 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी, यहां से कप्तान नितीश राणा ने मोर्चा संभाला, राणा ने मयंक गुसाईं (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े. इसके बाद कप्तान ने ऋतिक शौकीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. नितीश राणा ने 49 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए, जबकि ऋतिक 27 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे.

Editor's Pick