Nitish Rana को कंधे पर उठाकर स्क्वॉट लगाती नजर आईं वाइफ Saachi Marwah

साची मारवाह (Saachi Marwah) ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है.

Edited By : India.com Staff |May 21, 2021, 02:39 PM IST

Published On May 21, 2021, 02:39 PM IST

Last UpdatedMay 21, 2021, 02:39 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. नीतीश राणा ने आईपीएल (Indian Premier League) में अपनी चमक बिखेरी है. इस सीजन भी नीतीश का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन इस सीजन के स्थगित होने के बाद वह इन दिनों वाइफ साची मारवाह के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.

साची मारवाह (Saachi Marwah) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में साची अपने पति नीतीश राणा को कंधे पर उठाकर उठक-बैठक लगाती नजर आ रही हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साची ने वीडियो के साथ लिखा, “नीतीश ने मुझसे स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए कहा. मैं हमेशा आपके साथ हूं. आप सोचिए कौन ज्यादा स्ट्रॉन्ग है?”

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें अनुष्का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को उठाती हुई दिखी थीं. खुद कोहली अनुष्का की ताकत को देखकर हैरान रह गए थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बता दें कि नीतीश राणा ने इस आईपीएल 2021 में अब तक 7 मुकाबलों में 201 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके और 9 छक्के भी निकले हैं. राणा अब तक करियर में कुल 67 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें वह 13 फिफ्टी की मदद से 1638 रन बना चुके हैं. इस बल्लेबाज को फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार है.

 

Editor's Pick