- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ‘No-1 Test Batsman’ Marnus Labuschagne will leave a mark on India tour: Mark Waugh
"भारत दौरे पर भी छाप छोड़ेंगे 'नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज' मार्नस लाबुशाने"
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्क वॉ ने मार्नस लाबुशाने को वनडे टीम में भी शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने की सलाह दी है।
Published On Jan 10, 2020, 03:27 PM IST
Last UpdatedJan 10, 2020, 03:27 PM IST
मार्नस लाबुशाने (IANS)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने को टेस्ट का नंबर-1 बल्लेबाज बताया है। वॉ को यकीन है कि लाबुशाने भारत दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज में भी टेस्ट की फॉर्म को जारी रखेंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले लाबुशाने इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने बीते पांच मैचों में 896 रन बनाकर टेस्ट रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया।
सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने मार्क वॉ के हवाले से लिखा है, “ये टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि वो अपने टेस्ट फॉर्म को सीमित ओवरों में भी जारी रखेंगे। मुझे लगता है कि उन्हें शीर्ष-4 में बल्लेबाजी करनी चाहिए।”
वर्नान फिलेंडर को अपशब्द कहने के बाद जोस बटलर को मिली ये सजा
लाबुशाने ने अभी तक वनडे क्रिकेट नहीं खेली है। वो भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से वनडे में डेब्यू कर सकते हैं। वॉ चाहते हैं कि लाबुशाने सीमित ओवर फॉर्मेट में भी शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करें।
उन्होंने कहा, “आप सोचिए, फिंच और वार्नर पारी की शुरुआत करें और स्मिथ तीसरे तथा लाबुशाने चौथे नंबर पर आएं। मुझे लगता है कि चार नंबर उनको भाएगा क्योंकि वो स्पिन को भी अच्छा खेल सकते हैं। वो स्वीप शॉट भी अच्छा लगाते हैं।”
एक मिलियन डॉलर में नीलाम हुई शेन वार्न की बैगी ग्रीन
54 साल के मार्क वॉ ने माना कि भारतीय स्पिनर लाबुशाने की परीक्षा जरूर लेंगे। दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, “निश्चित तौर पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा उनकी परीक्षा जरूर लेंगे। लेकिन टीम चाहती है कि एक इन फॉर्म बल्लेबाज भारत जाए। मुझे लगता है कि वो अच्छा करेंगे।”