- क्रिकेट न्यूज़
- News
- No ball cost India in final, says Harbhajan Singh
हो गया टीम इंडिया की हार का खुलासा, इस वजह से नहीं जीत पाए खिताब
हरभजन सिंह ने फाइनल में भारतीय टीम की हार की वजह बताई
Published On Jun 20, 2017, 01:06 PM IST
Last UpdatedJun 20, 2017, 01:06 PM IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम की हार का खुलासा किया है और टीम इंडिया की हार की वजह बताई है। हरभजन ने कहा, ”हमने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया, लेकिन जब हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना था तो गेंदबाजों ने हमें निराश किया। हमें शुरुआत में ही मौका मिल गया था, लेकिन बुमराह की वो गेंद ‘नो’ थी। उस गेंद के बाद विराट कोहली के चेहरे पर निराशा के भाव साफ देखे जा सकते थे।” ये भी पढ़ें: ”1 जुलाई से बेरोजगार हो जाएंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर”
हरभजन ने आगे कहा, ”जमान ने उस मौके का पूरा फायदा उठाया और बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए। स्पिन गेंदबाजों ने रनों पर अंकुश लगाने के बजाए जमकर रन लुटाए। गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण हमें हार झेलनी पड़ी। इसके अलावा टीम की फील्डिंग भी बेहद खराब रही।” आपको बता दें कि भारतीय स्पिनरों का प्रदर्शन फाइनल मैच में बेहद खराब रहा था। अश्विन ने 10 ओवरों में 70, जडेजा ने 8 ओवरों में 67, जाधव ने 3 ओवरों में 27 रन खर्च किए थे।
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 339 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में टीम इंडिया मात्र 158 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया और पूरी टीम तास के पत्तों की तरह बिखर गई। भारत की तरफ से सिर्फ हार्दिक पांड्या ने ही कुछ संघर्ष दिखाया और 43 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। पांड्या के रन आउट होने से भारत की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं थीं।