• Home
  • News
  • NO Ban on IPL Telecast in Bangladesh says I&B Minister Zahiruddin swapan: Reports

बांग्लादेश सरकार ने पलटा अपना फैसला, अब IPL टेलीकास्ट पर कोई रोक नहीं

नई दिल्ली: बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर लगी रोक हटा दी है. मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के घटनाक्रम में बांग्लादेश सरकार ने यह फैसला लिया था. मीडिया की खबरों को मानें तो बांग्लादेश ने नए सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने...

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 28, 2026, 10:34 AM IST

Published On Mar 28, 2026, 10:34 AM IST

Last UpdatedMar 28, 2026, 10:34 AM IST

No ban in bangladesh on IPL

बांग्लादेश में आईपीएल पर कोई बैन नहीं है

नई दिल्ली: बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर लगी रोक हटा दी है. मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के घटनाक्रम में बांग्लादेश सरकार ने यह फैसला लिया था. मीडिया की खबरों को मानें तो बांग्लादेश ने नए सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि बांग्लादेश में आगामी आईपीएल सीजन के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है.

जर्मन प्रसारणकर्ता ‘डॉयचे वेले’ के मुताबिक, जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा, ‘आईपीएल प्रसारण के लिए किसी ने भी हमसे आवेदन नहीं किया है. हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते. हम इसे एक व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे. अगर कोई चैनल आईपीएल के प्रसारण के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बातचीत के बनने लगे थे आसार

इससे पहले, क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर लगा बैन हट सकता है. वेबसाइट को बांग्लादेश के युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने बताया था कि वह पिछली अंतरिम सरकार की ओर से आईपीएल प्रसारण पर बैन लगाए जाने के बाद इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे.

जब स्वपन से पूछा गया कि क्या स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल का प्रसारण कर सकता है, तो स्वपन ने ऐसा होने के संकेत देते हुए कहा, ‘हम किसी को भी इसके प्रसारण से नहीं रोकेंगे. अगर स्टार स्पोर्ट्स इसका प्रसारण करना चाहता है, तो वह कर सकता है. अगर हमारे चैनलों में से कोई इसका प्रसारण करना चाहता है, तो हम इसे सकारात्मक रूप से लेंगे, लेकिन हम किसी पर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं करेंगे.’

सरकार की ओर से रोक का कोई निर्देश नहीं

बांग्लादेश के केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के कार्यालय सचिव, रेजाउल करीम लबलू का कहना है कि वे स्टार स्पोर्ट्स को आईपीएल का प्रसारण करने से नहीं रोकेंगे, क्योंकि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है.

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा. इसके अगले दिन मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ दिनों पहले इस सीजन के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी किया है. लीग चरण के मुकाबले 24 मई तक खेले जाने हैं. प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल कुछ दिनों में जारी किए जाने की उम्मीद है.

क्या हुआ था, क्यों रोका गया था प्रसारण


बांग्लादेश में मोहम्मद युनूस की सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर काफी अत्याचार हो रहे थे. उसका भारत में बहुत विरोध हो रहा था. इसी दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की नीलामी में बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीद लिया. हालांकि इसका बहुत विरोध हुआ. बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर केकेआर ने रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया था. और इसी के बाद बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी. और तो और बांग्लादेश ने आईसीसी से मांग की थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उसके मैच भारत से बाहर शिफ्ट कर दिए जाएं. हालांकि आईसीसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. आखिर में विवाद इतना बढ़ गया कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick